सौगंध फेम एक्ट्रेस शांति प्रिया जल्द करेंगी कमबैक, भारत कोकिला यानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में आएंगी नजर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 04:37 PM IST

Shanthi Priya On Her Comeback: जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि जल्द ही उनका कमबैक होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी।

सौगंध फेम एक्ट्रेस शांति प्रिया जल्द करेंगी कमबैक, भारत कोकिला यानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में आएंगी नजर 

Shanthi Priya Comeback And Sarojini Naidu Biopic: 90 के दशक की जानी-मानी अदाकारा शांति प्रिया अपनी फिल्म सौगंध, फूल और अंगार और वीरता के लिए जानी जाती हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म सौगंध में नजर आईं शांति प्रिया अपनी एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिलों में छा गई थीं। लेकिन पिछले कई सालों से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने यह खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपना कमबैक करने वाली हैं। वह द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया यानी भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में अदाकारा को बाॅम्बे टाइम्स फैशन वीक में देखा गया था। उन्होंने बाॅम्बे टाइम्स से बात करते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बहुत कुछ साझा किया है।

16 साल बाद किया रैंप वॉक

शांति प्रिया ने यह बताया कि वह तकरीबन 16 साल बाद रैंप वॉक कर रही हैं। उन्होंने कहा 'आखिरी बार मैंने रैंप वॉक 2006 में किया था। वापस आना मेरे लिए बहुत मजेदार था। एक डांसर होने के नाते मैं परफॉर्म करने की आदी हो चुकी हूं और इसीलिए इतने लंबे समय बाद वॉक करने की वजह से मैं नर्वस नहीं हुई। उन्होंने साझा किया कि उनके बेटे ने उन्हें कमबैक करने के लिए मनाया है। उनका कहना था कि अब उनके बच्चे चाहते हैं कि वह एक मां की जिम्मेदारी से हटकर एक्टिंग की ओर ध्यान दें। 

शांति प्रिया को जल्द ही द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया यानी भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की बायोपिक में देखा जाएगा। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए शांति प्रिया ने कहा कि यह पैन-इंडिया मूवी है जिसे हिंदी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और इसके लिए उन्हें काफी तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू के बॉडी लैंग्वेज को सीखने के लिए उनके पास बहुत कम रील्स और क्लिप्स हैं। लेकिन वह इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत उत्साहित हैं।

End of Article