क्या सोमी अली ने सलमान खान से लिया पंगा? ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग करते हुए कहा- तुम्हारा पर्दाफाश होगा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 12:14 AM IST

Somy Ali Cryptic Post: कथित तौर पर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग यह कयास लगा रहे हैं कि सोमी अली सलमान खान को धमकी दे रही हैं।

क्या सोमी अली ने सलमान खान से लिया पंगा? ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग करते हुए कहा- तुम्हारा पर्दाफाश होगा 

Somy Ali Post On Salman Khan: बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा सोमी अली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से वापस सुर्खियों में अपनी जगह बना रही हैं। इससे पहले वह सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती थीं। यह कहा जाता है कि 1991 से लेकर 1999 तक बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में थे। सलमान खान के लिए सोमी अली का प्यार इतना गहरा हो गया था कि उनसे शादी करने के लिए वह भारत आई थीं। लेकिन इस बार वह एक अलग कारण की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

क्या सोमी अली ने दी सलमान खान को धमकी

हाल ही में सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसे देखने के बाद लोग ऐसा समझ रहे हैं कि वह सलमान खान को धमकी दे रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के हार्वे विंस्टीन को निशाने पर लेते हुए यह कहा कि 'तुम्हारा पर्दाफाश होगा।' दरअसल सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' के गाने 'आते जाते हंसते गाते' की एक तस्वीर साझा करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग किया। इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए सोमी अली ने लिखा 'बॉलीवुड के हार्वे विंस्टीन, तुम्हारा पर्दाफाश होगा। जिस महिला के साथ तुमने दुर्व्यवहार किया था वह एक दिन सामने आएगी और सच बताएगी। जैसे @aishwaryaraibachchan_arb।' 

फिलहाल सोमी अली ने यह साफ नहीं किया कि उन्होंने ऐसा पोस्ट किस लिए साझा किया है और किसे धमकी दी है। लेकिन लोग यह कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने यह धमकी सलमान खान को दी है। पिछले साल सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में साझा किया था और यह कहा था कि वह सलमान खान के साथ शादी करना चाहती थीं। उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए यह कहा था कि 'हम एक साथ हिंदी फिल्में देखते थे। मैंने सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया देखा था और यह फिल्म देखने के बाद मुझे उन पर क्रश आ गया था। मैंने उस रात एक सपना देखा था और यह तय कर लिया था कि मैं इंडिया जा रही हूं। जब मैं 16 साल की थी, तब मेरे लिए यह सोचना हास्यास्पद था कि मैं मुंबई जा सकती हूं और सलमान खान से शादी कर सकती हूं। उनके साथ शादी के सपने देखती थी और सोचती थी कि यह भगवान की भविष्यवाणी है।' 

इसके बाद सोमी अली खान ने यह भी कहा था कि 'मैं एक सूटकेस ढूंढने लगी थी। मैंने अपनी मां से यह कहा था कि सलमान खान से शादी करने के लिए मैं मुंबई जा रही हूं।' सोमी अली ने आगे साझा करते हुए यह बताया था कि 'हम नेपाल जा रहे थे। मैं उनके बगल में बैठी हुई थी। मैंने उन्हें दिखाते हुए उनकी फोटो हटा दी। मैंने उनसे कहा कि 'मैं सिर्फ उनसे शादी करने के लिए यहां आई हूं'। तब सलमान खान ने यह जवाब दिया था कि 'मेरी एक गर्लफ्रेंड है' मैंने कहा यह मेरे लिए मायने नहीं रखता। उस समय मैं किशोरावस्था में थी। हमारा रिलेशनशिप तब शुरू हुआ था जब मैं 17 साल की हो गई थी। उन्होंने मुझे सबसे पहले आई लव यू कहा था।'  

फिलहाल यह भी साफ नहीं हुआ है कि सोमी अली ने अपने पोस्ट में किसे हार्वे विंस्टीन कहा है। हार्वे विंस्टीन अमेरिका के पूर्व फिल्म निर्माता हैं जिन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण, रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली महिलाओं में एंजेलिना जॉली, हीथर ग्राहम और सलमा हायक जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी शामिल थीं। फिलहाल ऐसा लग रहा है जैसे कि सोमी अली ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दिया है। 

End of Article