पठान की शूटिंग पूरी कर दुबई के मॉल में नजर आए शाहरुख खान, कैमरा को देख अपनी हूडि से छुपाने लगे चेहरा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 07:46 PM IST

Shah Rukh Khan At A Mall In Dubai: सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दुबई के एक मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही उन्होंने कुछ लोगों और कैमरा को देखा वैसे ही उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया।

पठान की शूटिंग पूरी कर दुबई के मॉल में नजर आए शाहरुख खान, कैमरा को देख अपनी हूडि से छुपाने लगे चेहरा 

Shah Rukh Khan Papped At A Mall In Dubai: पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान अपने को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ अपनी फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि शाहरुख खान ने पठान फिल्म के लिए स्पेन के शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों शाहरुख खान दुबई में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें यह देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के किंग खान दुबई के एक मॉल में घूम रहे हैं। एक तरफ जहां रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान दुबई में हैं तो वहीं उनके को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम वापस अपने देश आ गए हैं। जॉन अब्राहम अब अपनी आगामी फिल्म अटैक की स्क्रीनिंग की तैयारी में जुटे हैं। 

वायरल हुआ शाहरुख खान का यह वीडियो

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। किंग खान के कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए यह दावा किया है कि इस वीडियो में जो आदमी नजर आ रहा है वह कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दुबई के एक मॉल में घूम रहे हैं और जैसे ही उन्होंने कुछ लोगों को और कैमरा को देखा वैसे ही उन्होंने अपनी हूडि से अपना चेहरा छुपा लिया। शाहरुख खान के साथ उनके बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। 

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की और भी तस्वीरें का वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे हैं और फोटो क्लिक करवा रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फिल्म पठान के लिए शाहरूख खान ने अपना हेयर स्टाइल चेंज किया है। उनके बाल भूरे और लंबे नजर आ रहे हैं। लोगों को शाहरुख खान का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है। 

End of Article