Bobby Deol के हाथ लगी 'कबीर सिंह' के डायरेक्‍टर की फ‍िल्‍म, रणबीर के सामने निभाएंगे विलेन का किरदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2020, 08:41 PM IST

MX Player की लोकप्रिय वेबसीरीज आश्रम की सफलता के बाद बॉबी देओल के स‍ितारे बुलंदी पर हैं। इस वेबसीरीज में उनके शानदार अभ‍िनय का ही नतीजा है कि उनके हाथ एक बड़ी फ‍िल्‍म लग गई है।

Bobby Deol के हाथ लगी 'कबीर सिंह' के डायरेक्‍टर की फ‍िल्‍म, रणबीर के सामने निभाएंगे विलेन का किरदार

Bobby Deol will play the main VILLIAN in Ranbir Kapoor starrer next: MX Player की लोकप्रिय वेबसीरीज आश्रम की सफलता के बाद एक्‍टर बॉबी देओल के स‍ितारे बुलंदी पर हैं। इस वेबसीरीज में बॉबी देओल ने न‍िराला बाबा काशीपुर वाले का रोल न‍िभाया है। यह बाबा चमत्‍कारी है, प्रभावशाली है और शक्तिशाली है। धर्म के चोले के पीछे छिपकर वह सारे काले कामों को बेहद सफाई से करता है। आस्‍था के नाम पर वह गंदगी का खेल खेलता है। वह हर गैरकानूनी गतिविधि में लिप्‍त है। इस वेबसीरीज में उनके शानदार अभ‍िनय का ही नतीजा है कि उनके हाथ एक बड़ी फ‍िल्‍म लग गई है। 

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस वेबसीरीज में बॉबी देओल को बेहद पसंद किया गया और इसी के साथ बॉबी देओल को एक बार फ‍िर पसंद किया जाने लगा। खबर आ रही है कि बॉबी देओल अब बीते साल की सुपरहिट फ‍िल्‍म कबीर सिंह में मेन विलेन का रोल निभाएंगे। इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह पहली मौका होगा जब रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्‍क्रीन साझा करेंगे। 

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक, एक जनवरी को रात 12 बजे इस फ‍िल्‍म की अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बीते साल इस फ‍िल्‍म के बारे में जानकारी आई थी और रणबीर कपूर के लीड रोल निभाने की बात सामने आई थी। रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल को पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्‍प होगा, वो भी विलेन के किरदार में। 

ये हो सकता है फ‍िल्‍म का नाम
यह फिल्म गैंगस्टर ड्रामा होगी और इसका नाम एनिमल (Animal) हो सकता है। इस बात का दावा ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने किया है। रणबीर कपूर अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग मिड 2021 में शुरू करेंगे। रणबीर इस फिल्म की स्क्रिप्ट के सिलसिले में संदीप और प्रोड्यूसर्स से भी मिल चुके हैं।

कौन हैं संदीप रेड्डी 
साउथ की सुपरहिट फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक आया तो फैंस ने उसे हाथोंहाथ लिया। हिंदी रीमेक कबीर सिंह दर्शकों के दिल में ऐसी उतरी कि यह ना केवल शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बनी, बल्कि साल 2019 की सर्वाधिक कमाई करने वाली फ‍िल्‍म भी बनी। फ‍िल्‍म कबीर स‍िंह की अपार सफलता का श्रेय जाता है इसके डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा को। 

End of Article