Bigg Boss 16 Contestants List: आने वाला है बिग बॉस का 16वां सीजन, जानें कौन से सेलेब्स होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 12:56 PM IST

Bigg Boss 16 Contestants List: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 15 सीजन आ चुके हैं और अब फैंस को इसके 16वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

Bigg Boss 16 Contestants List: आने वाला है बिग बॉस का 16वां सीजन, जानें कौन से सेलेब्स होंगे शामिल

Bigg Boss 16 Contestants List: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 15 सीजन आ चुके हैं और अब फैंस को इसके 16वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमें सेलेब्स और कुछ आम लोग एक साथ कुछ महीने तक बिग बॉस के घर में रहते हैं और टास्क पूरा करते हैं। इसी आधार पर धीरे धीरे छंटनी होती रहती है और अंत में जो बचते हैं उनके बीच फिनाले मुकाबला होता है। 

बिग बॉस के नए सीजन के बारे में ताजा जानकारी आई है। देश का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ आने वाला है। सलमान खान इस नए सीजन को होस्ट करने की तैयारी में हैं। खास बात ये है कि नए सीजन की रूपरेखा बाकी सीजन से एक दम अलग होगी। रिपोर्ट का दावा है कि बिग बॉस का नया सीजन अक्टूबर से शुरू होगा और रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। वीकएंड पर इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा। 

ऐसा हो सकता है शो का कॉन्सेप्ट 

मेकर्स ने वादा किया है कि इस सीजन में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। ये ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को अधिक रोमांचित कर देंगे। मेकर्स इसकी रूपरेखा पर काम कर रहे हैं कि कैसे शो को और रोमांचित कर देने वाला बनाया जा सके। बताया जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा जाएगा और टीमों के बीच टास्क होंगे। 

दिव्यांका त्रिपाठी और शिवांगी जोशी का नाम

शो को लेकर तमाम तरह की रिपोर्ट मीडिया में चल रही है। कंटेस्टेंट के नामों को लेकर मीडिया में जो रिपोर्ट है उसके मुताबिक अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी के नाम की चर्चा है। बताया जा रहा है कि टीवी की हाईएस्ट पेड अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया का जाना माना फेस जन्नत जुबैर, ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी और माही विज का नाम भी चर्चा में है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Article