Bhool Bhulaiyaa 2 का नया टीजर देख कांप गई दर्शकों की रूह, बिंदास अंदाज में नजर आए कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 10:53 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 का नया टीजर रिलीज हो गया है। यह नया टीजर देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई है।

Bhool Bhulaiyaa 2 का नया टीजर देख कांप गई दर्शकों की रूह, बिंदास अंदाज में नजर आए कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

Bhool Bhulaiyaa 2 Film Teaser: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है (Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date)। यह फिल्म इस वर्ष 20 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का नया टीजर रिलीज हुआ है जिसे देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई है। यह टीजर इतना जबरदस्त है जिसे देखने के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टीजर की शुरुआत एक मधुर गाने से होती है, शुरुआत की कुछ क्लिप्स में एक पुराना भूतिया बंगला दिखाया जाता है। लेकिन देखते ही देखते दृश्य बदल जाता है और एक डरावनी आकृति सामने आ जाती है। जिसे देख कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं दूसरे ही पल में कार्तिक आर्यन एक तांत्रिक के अवतार में नजर आते हैं। कार्तिक आर्यन का यह बिंदास अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। यह टीजर देखने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के फैंस बेकरार हैं। 

End of Article