'बचपन का प्यार' फेम सहदेव का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, सिर पर आई गंभीर चोट, डीमरापाल मेडिकल कॉलेज में हुए रेफर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 11:44 PM IST

Sahdev Dirdo Road Accident: बचपन का प्यार गाना गाकर फेमस हुए सहदेव का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया है। आनन-फानन में सहदेव को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। 

'बचपन का प्यार' फेम सहदेव का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, सिर पर आई गंभीर चोट, डीमरापाल मेडिकल कॉलेज में हुए रेफर 

Bachpan Ka Pyaar Singer Sahdev Dirdo Car Accident: बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyaar) गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का मंगलवार शाम को गंभीर सड़क हादसा हो गया (Sahedv Dirdo Road Accident)। इस हादसे में सहदेव को गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में सहदेव को छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को डीमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिंगर का हाल जानने के लिए सुकमा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवर और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे थे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खुद सहदेव दिर्दो की मदद करने का आश्वासन दिया है।

सहदेव का हुआ एक्सीडेंट

खबरों के अनुसार, मंगलवार शाम को सहदेव अपने दोस्तों के साथ दो पहिया वाहन पर शबरी नगर जा रहे थे। कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया जिसकी वजह से उनका रोड एक्सीडेंट हो गया (Sahdev Dirdo Bike Accident)। इस रोड एक्सीडेंट की वजह से सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है। रोड एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनके सिर पर 4 टांके लगे। खबरों के अनुसार, अब उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। 

बॉलीवुड रैपर बादशाह ने लिया हाल चाल 

जैसे ही बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर बादशाह को सहदेव के रोड एक्सीडेंट का पता चला वैसे ही बादशाह ने उनका हाल जानने की कोशिश की। बादशाह ने सहदेव के घरवालों से फोन पर बात की और मदद करने का आश्वासन दिया। सहदेव ने मुंबई जाकर बादशाह के साथ बचपन का प्यार गाना शूट किया था। इस गाने की वजह से सहदेव लोकप्रिय हो गए थे। जैसे ही लोगों को सहदेव के रोड एक्सीडेंट का पता चला वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। 

End of Article