Bachchan Paandey Trailer: जबरदस्त है 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर, अक्षय कुमार बोले- होली पे चलेगी गोली!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 12:41 PM IST

Bachchan Paandey Trailer out watch video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म बच्चन पांडे का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Bachchan Paandey Trailer: जबरदस्त है 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर, अक्षय कुमार बोले- होली पे चलेगी गोली!

Bachchan PaandeyTrailer out watch video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म बच्चन पांडे का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने ट्रेलर का वीडियो जारी करते हुए लिखा- धूम धड़ाका रंग पटाखा आओ बना लो टोली… इस बार #BachchhanPaandey ला रहे हैं होली पे गोली !! 3 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर में अक्षय कुमार का अंदाज तो दमदार नजर आता ही है, अरशद वारसी और संजय मिश्रा भी सरप्राइज की तरह सामने आए हैं। दोनों ने कॉमेडी की डोज देने का काम किया है। 

ट्रेलर में पहली बार अक्षय का सबसे खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी को फिर से एक मजेदार भूमिका में देखा जा रहा है, जिसकी झलक ट्रेलर में दिख रही है। फिल्म में अक्षय खतरनाक गुंडे 'बच्चन पांडे' की भूमिका में है। वहीं, कृति सेनन एक निर्माता है, जो बच्चन पांडे पर अपनी अगली फिल्म बनाना चाहती हैं। वह इसके लिए अपने दोस्त यानी अरशद वारसी की मदद लेती हैं। 

अक्षय कुमार इस बार अपने फैंस को होली का गिफ्ट देने के लिए आ रहे हैं। होली के खास मौके पर अक्षय कुमार की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म इस वर्ष 18 मार्च को रिलीज होगी (Bachchan Pandey Release Date)। मेकर्स इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 

यहां देखें Bachchan Pandey Trailer - 

गौरतलब है कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है. इसे 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों रिलीज किया जाने वाला है। साजिद नाडियाडवाला के साथ अक्षय कुमार की ये चौथी फिल्म है। 'एंटरटेनमेंट', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में पहले भी साथ में दोनों काम कर चुके हैं।

End of Article