के.एल. राहुल नहीं परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही हैं आथिया शेट्टी, शादी की अफवाहों का दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 01:11 PM IST

Athiya Shetty on new Home: आथिया शेट्टी ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह अपने पेरेंट्स के साथ नए घर पर शिफ्ट हो रही हैं। जानिए क्या बोलीं आथिया शेट्टी...

के.एल. राहुल नहीं परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही हैं आथिया शेट्टी, शादी की अफवाहों का दिया जवाब

मुंबई. आथिया शेट्टी और के.एल.राहुल की शादी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक के.एल.राहुल और आथिया ने अपना नया आशियाना ढूंढ लिया है। दोनों शादी के बाद इसमें शिफ्ट हो सकते हैं। अब आथिया शेट्टी ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह नए घर में अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो रही हैं। 

ई टाइम्स से बातचीत में आथिया शेट्टी ने कहा, 'मैं किसी के साथ नहीं बल्कि अपने पेरेंट्स के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही हूं! मेरा परिवार और मैं इस नए घर में रहने वाले हैं।' गौतलब है कि आथिया शेट्टी फिलहाल अपने पिता सुनील शेट्टी, मां माना शेट्टी और भाई अहान शेट्टी के साथ साउथ मुंबई स्थित अल्टामाउंट रोड होम में रहती हैं। वहीं, आथिया शेट्टी से जब शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इन सभी सवालों का जवाब नहीं दे रही हूं। मैं इन सभी चीजों से थक गई हूं। मैं अब केवल इन पर हंसती हूं। लोगों को जो सोचना है वह सोचे।'  

Here's what Athiya Shetty has to say about 2020 | Hindi Movie News - Times  of India

भाई ने खारिज की थी शादी की बात
पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया था कि शेट्टी परिवार ने इस शादी की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, आथिया से पहले उनके भाई अहान शेट्टी ने इन शादी की खबरों को खारिज किया था।के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार साथ में वेकेशन मना चुके हैं तो सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट भी शेयर करते हैं। 

Athiya Shetty: Athiya Shetty says she loves experimenting with her clothes  | Hindi Movie News - Times of India

दो प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं आथिया शेट्टी
वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया शेट्टी ने साल 2015 में सूरज पंचोली के अपोजिट फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। आखिरी बार आथिया शेट्टी साल 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं। 

आथिया शेट्टी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कहा था, 'मैं अभी दो प्रोजेक्ट्स में बिजी हूं। जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। इनमें से एक फिल्म है जो थिएटर पर रिलीज होगी। वहीं, दूसरी ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी कुछ साफ नहीं है।'    
 

End of Article