सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द करेंगी के.एल राहुल से शादी! जानें क्या है कपल का वेडिंग प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 07:00 AM IST

Athiya Shetty and KL Rahul Wedding Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पिछले कुछ समय से क्रिकेटर के.एल राहुल को डेट कर रही हैं। अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए इस साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द करेंगी के.एल राहुल से शादी! जानें क्या है कपल का वेडिंग प्लान
Photo Credit: Instagram

Athiya Shetty and KL Rahul To Tie Knot Soon: बॉलीवुड में बीते कुछ महीनों में कई सितारे शादी कर चुके हैं फिर बात विक्की कौशल- कैटरीना कैफ की हो, फरहान अख्तर- शिबानी दांडेकर की या फिर हाल ही में शादी करने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। अब उनके बाद एक और सिलेब्रिटी कपल को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं और वो हैं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर के.एल राहुल (K.L Rahul)। 

कब करेंगे शादी?

अथिया और के.एल राहुल पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी करेंगे। पिंकविला की खबर के मुताबिक ये कपल इसी साल 'विंटर वेडिग' करेगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक शेट्टी परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों का पेरेंट्स भी उन्हें पसंद करते हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये साल खत्म होने से पहले दोनों शादी कर लेंगे। 

कैसी होगी शादी?

सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था और वो साउथ इंडियन हैं। वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मैंगलोर से हैं जिसके चलते दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। हालांकि सुनील शेट्टी ने इन खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया।

सामने आ चुकी हैं कई तस्वीरें

मालूम हो कि अथिया और के.एल राहुल का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों कई बार साथ में वेकेशन मना चुके हैं तो सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट करते हैं। अथिया के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद साल 2017 में वो फिल्म मुबारकां में दिखा। साल 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हुई थी। 

End of Article