Ananya Pandey और Aryan Khan के बीच कैसे बढ़ी दोस्ती? जानिए खान और पांडे फैमिली की दोस्ती की पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 04:14 PM IST

Aryan Khan and Ananya Pandey Friendship: अनन्या पांडे को एनसीबी ने आज दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। आर्यन खान और अनन्या पांडे काफी अच्छे दोस्त हैं। जानिए कैसे बढ़ी दोनों के बीच दोस्ती...

Ananya Pandey और Aryan Khan के बीच कैसे बढ़ी दोस्ती? जानिए खान और पांडे फैमिली की दोस्ती की पूरी कहानी

मुंबई. ड्रग्स मामले में एनसीबी अनन्या पांडे से पूछताछ कर रही है। आर्यन खान से वॉट्सऐप चैट के बाद अनन्या पांडे एनसीबी के रडार में हैं। अनन्या, आर्यन और सुहाना खान की काफी अच्छी दोस्ती है। यही नहीं, आर्यन खान की मम्मी गौरी खान और अनन्या पांडे की मम्मी भावना पांडे भी काफी अच्छी दोस्त हैं। 

अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्यन और सुहाना खान बेहद टैलेंटेड हैं। वह जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं। आर्यन खान की दिलचस्पी डायरेक्शन की तरफ है, उसमें वह बेहद अच्छे हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे लेखक भी हैं। आर्यन और अनन्या को दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। आर्यन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन, उनकी पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है।  

अच्छे दोस्त हैं गौरी खान और भावना पांडे 
अनन्या पांडे की मम्मी भावना पांडे और आर्यन खान की मम्मी गौरी खान काफी अच्छे दोस्त हैं। गौरी खान, संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी सोनी और सोहेल खान की वाइफ सीमा खान काफी अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख खान और गौरी खान ने हाल ही में चारों की दोस्ती पर आधारित नेटफ्लिक्स की सीरीज में कैमिया किया था। 

दो घंटे तक हुई थी पूछताछ 
अनन्या पांडे आज अपने पिता चंकी पांडे के साथ नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंची थीं। एनसीबी एक्ट्रेस का बयान दर्ज करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक आर्यन खान से वाट्सएप बातचीत में उन्होंने गांजा उपलब्ध कराने की बात कही है।  

अनन्या पांडे ने कहा है कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। इससे पहले एनसीबी ने गुरुवार को दो घंटे तक अनन्या पांडे से पूछताछ की थी। आपको बता दें कि आर्यन की जमानत याचिका विशेष एनडीपीएस अदालत ने खारिज कर दी थी।

End of Article