इंडियन आइडल नहीं इस रिएलिटी शो में सबसे पहले नजर आए थे अरिजीत सिंह, सलमान खान को किया था नाराज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2021, 09:40 AM IST

अरिजीत सिंह आज (25 अप्रैल) अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। अरिजीत को रिएलिटी शो फेम गुरुकुल से पहचान मिली थी। जानिए अरिजीत सिंह की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

इंडियन आइडल नहीं इस रिएलिटी शो में सबसे पहले नजर आए थे अरिजीत सिंह, सलमान खान को किया था नाराज

मुंबई. कई फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके अरिजीत सिंह आज (25 अप्रैल) अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के जियागंज मुर्शीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं। 

अरिजीत सिंह के म्यूजिक की शुरुआती ट्रेनिंग घर में ही हुई। अरिजीत को रिएलिटी शो फेम गुरुकुल से पहचान मिली थी।  उसके बाद, उन्होंने असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर और मिथुन के साथ काम किया।  

फिल्म 'आशिकी -2' के गाने 'तुम ही हो...'से अरिजीत रातों- रात पॉपुलर हो गए थे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से बंगाली रीति रिवाज से गुपचुप शादी की (2014) थी।

Arijit Singh gets a call from don Ravi Pujari

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अरिजीत सिंह की वाइफ कोयल को पहली शादी से एक बच्ची भी थी। अरिजीत ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी थी। 

अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच विवाद काफी सुर्खियों में रहा। दरअसल एक म्युजिक अवार्ड फंक्शन में अरिजीत ने सलमान खान की होस्टिंग पर कमेंट किया था। इसके बाद सलमान उनसे गुस्सा हो गए थे। 

arijit singh god: Arijit Singh: God forbid, if I don't get to sing songs  tomorrow, I will become a music producer - Times of India

चार फ्लैट्स के हैं मालिक 
अरिजीत सिंह ने साल  2020 में चार फ्लैट्स खरीदे। अरिजीत सिंह का पहला फ्लैट 32 स्‍क्‍वायर मीटर में है जिसकी कीमत लगभग 1.80 करोड़ रुपये है। जबकि दूसरा फ्लैट 70 स्‍क्‍वायर मीटर में है और उसकी कीमत 2.20 करोड़ रुपये हैं। 

End of Article