शादी के बंधन में बंधे Anil Ambani के बेटे अनमोल, फंक्शन में अमिताभ की नातिन नव्या ने लूटी महफिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 10:06 AM IST

बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) गर्लफ्रेंड कृषा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को अंबानी परिवार ने धूमधाम से शादी का फंक्शन किया।

शादी के बंधन में बंधे Anil Ambani के बेटे अनमोल, फंक्शन में अमिताभ की नातिन नव्या ने लूटी महफिल

Anmol Ambani Khrisha Shah wedding: बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) गर्लफ्रेंड कृषा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को अंबानी परिवार ने धूमधाम से शादी का फंक्शन किया। दूल्हा-दुल्हन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। फोटोज में अनमोल क्रीम कलर की शेरवानी और नई नवेली बहू कृषा शाह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। 

अंबानी परिवार की शादी में बच्चन परिवार खासतौर पर मौजूद रहा। अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, अनमोल अंबानी की शादी में शरीक हुआ।  जया बच्चन भी इस मौके पर नजर आई। उन्होंने बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पोज दिए। इस मौके बच्चन परिवार की तीनों औरतें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। शादी के इस फंक्शन में अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा छाई रहीं। 

अपने लुक और अंदाल से नव्या ने पार्टी में मौजूद सभी का दिल जीता। नव्या नवेली नंदा सबसे अलग ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी में नजर आईं। वह अपने लुक में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। श्वेता बच्चन की शेयर की फोटो में वह अपनी मां और बेटी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। स फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन लिखा- 'तुम, मैं और दुर्पी।' 

कौन हैं अंबानी परिवार की बहू कृशा शाह?

बता दें कि अंबानी परिवार की बहू कृशा एक बिजनेस वुमन और सोशल वर्कर हैं। वह अपने भाई मिशाल शाह के साथ DYSCO नाम की कंपनी चलाती हैं। अनमोल और कृशा शाह एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। एक दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

End of Article