एक बार फिर नाना बने अमिताभ बच्चन तो दीदी बन गई आराध्या बच्चन, सीन‍ियर एक्टर के घर गूंजी किलकारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 04:46 PM IST

Kunal Kapoor And Naina Bachchan Welcomes Baby Boy: कुणाल कपूर और नैना बच्चन के घर में आज खुशियां आई हैं। यह बॉलीवुड कपल आज एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।

एक बार फिर नाना बने अमिताभ बच्चन तो दीदी बन गई आराध्या बच्चन, सीन‍ियर एक्टर के घर गूंजी किलकारियां
Photo Credit: Instagram

Naina Bachchan And Kunal Kapoor Blessed With A Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कपल कुणाल कपूर और नैना बच्चन के घर में आज खुशियां छाई हुई हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह कपल आज माता पिता बन गए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर कुणाल कपूर ने यह जानकारी दी कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। इसी के साथ एक बार फिर अमिताभ बच्चन नाना बन गए हैं। आपको बता दें नैना बच्चन बिग बी की भतीजी हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा की नैना और वह आज बहुत खुश हैं क्योंकि आज वह माता पिता बन गए हैं। जैसे ही एक्टर ने यह जानकारी दी वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं देने लगे।

अमिताभ बच्चन बने नाना

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक खुशखबरी सामने आई है, बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन आज एक बार फिर नाना बन गए हैं। बिग बी की भतीजी नैना ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर कुणाल कपूर ने यह लिखा कि 'हर एक शुभचिंतक के लिए, नैना और मैं यह जानकारी साझा करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं क्योंकि आज हम एक बेबी ब्वाॅय के माता-पिता बन गए हैं। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद कहते हैं। आपको बता दें कुणाल कपूर और नैना बच्चन ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर को मीडिया से दूर रखा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कोई तस्वीरें या वीडियोज प्रेगनेंसी से रिलेटेड साझा नहीं की थीं। 

सोशल मीडिया पर आई बधाई के बाढ़

जैसे कि कुणाल कपूर ने यह खबर साझा की वैसे ही लोग उनके पोस्ट पर उन्हें बधाई देने लगे। इसके साथ लोग उन्हें खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। बॉलीवुड जगत के नामी सितारे भी बधाई देने से पीछे नहीं हटे। ऋतिक रोशन, तारा शर्मा, अंगद बेदी और अक्षय ओबरॉय समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कुणाल कपूर जल्द ही अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू एक शॉर्ट फिल्म के साथ करने वाले हैं। इसके साथ वह शिव केशवन की बायोपिक का भी निर्माण करेंगे।

End of Article