Bestseller Web Series: डिजिटल डेब्यू को तैयार मिथुन चक्रवर्ती, जानें- कब और कौन से OTT पर आएगी बेस्टसेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 12:14 PM IST

शहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। सिनेमा की दुनिया में डिस्को डांसर की पहचान रखने वाले मिथुन अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल वेब सीरीज बेस्टसेलर से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।

Bestseller Web Series: डिजिटल डेब्यू को तैयार मिथुन चक्रवर्ती, जानें- कब और कौन से OTT पर आएगी बेस्टसेलर

Mithun chakraborty digital debut from Bestseller : कोरोना का कहर बॉलीवुड के लिए संकट के बादल लेकर आया और जैसे ही केसों में इजाफा हुआ तो सिनेमाघरों में ताला लग गया है। बीते दो साल में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दर्शकों का मनोरंजन उस दौर में किया जब सिनेमाघर बंद थे और अब भी ओटीटी लगातार मनोरंजन कर रहा है। यही वजह है कि तमाम सेलेब्स ओटीटी नजर आ रहे हैं। सुष्मिता सेन और रवीना टंडन जैसी अदाकाराएं अपने ओटीटी डेब्‍यू से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। बीते दिन अजय देवगन के ओटीटी डेब्यू सीरीज रुद्र की झलक भी सबने देगी। 

अब खबर है कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। सिनेमा की दुनिया में डिस्को डांसर की पहचान रखने वाले मिथुन अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल वेब सीरीज बेस्टसेलर से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस वेबसीरीज की रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है। मिथुन चक्रवर्ती को स्क्रीन पर देखने की चाहत रखने वाले फैंस उत्साहित हैं। आठ एपिसोड की सीरीज बेस्टसेलर 18 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार, बेस्टसेलर थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है। इसकी कहानी अन्विता दत्त और अल्थिया कौशल ने लिखी है। इस सीरीज में सोनाली कुलकर्णी भी अहम भूमिका में हैं। निर्देशक मुकुल अभ्यंकर ने इस कहानी को बढ़िया तरीके से पिरोने का प्रयास किया है और बेहद प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकारों को साथ लिया है। 

इस वेबसीरीज का पोस्ट हाल ही में जारी हुआ जहां सीरीज की मुख्य स्टार कास्ट को दिखाया गया है। मिथुन चक्रवर्ती कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं श्रुति हासन भी पोस्टर पर नजर आ रही हैं। अर्जुन बाजवा किताबों के ऊंचे ढेर पर बैठे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि इस वेबसीरीज का शीर्षक बेस्टसेलर क्यों है। दरअसल बेस्टसेलर शब्द पुस्तकों के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है। 

End of Article