'शिवा' रणबीर कपूर की बाहों में दिखीं 'ईशा' आलिया भट्ट, बर्थडे पर रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र से फर्स्ट लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 11:44 AM IST

Bhramastra Alia Bhatt first look: ब्रह्मास्त्र से आलिया भट्ट के बर्थडे के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। देखें आलिया का पहला लुक....

'शिवा' रणबीर कपूर की बाहों में दिखीं 'ईशा' आलिया भट्ट, बर्थडे पर रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र से फर्स्ट लुक

Alia Bhatt Bhramastra first look:  आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस पिछले दो साल से इंतजार कर रहे थे। अब आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। ब्रह्मास्त्र से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में आलिया के किरदार का नाम ईशा होगा। ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के अपोजिट रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्केनेनी भी अहम रोल में होंगे। 

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। 31 सेकंड के वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर को गले लगा रही हैं।वहीं, आकाश से एक बूंद गिरती है। इसके बाद फिल्म से आलिया भट्ट के अलग-अलग लुक सामने आते हैं। आलिया रणबीर कपूर के साथ कुछ अनजान शक्तियों से जूझती हुई भी नजर आएंगी। फर्स्ट लुक से इतना तय है कि फिल्म एक विजुअल ट्रीट होने जा रही है। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र का पहला भाग नौ सितंबर 2022 को रिलीज हो रहा है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

जारी हुआ था रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक
ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने इससे पहले फिल्म के मोशन पोस्टर से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। एक मिनट 14 सेकंड के मोशन पोस्टर (Bhramastra Motion Poster) की शुरुआत में रणबीर कपूर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार ईशा से कहते हैं, 'दुनिया में कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ जो नॉर्मल लोगों की समझ के बाहर है। कुछ पुरानी शक्तियां हैं कुछ अस्त्र।' आलिया पूछती हैं, 'ये सब तुम्हें क्यों दिख रहा है। तुम हो कौन शिवा? तभी रणबीर कपूर के अंदर कुछ शक्तियां आती है। इसके बाद रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आता है। 

नीतू कपूर ने किया विश 
आलिया भट्ट के बर्थडे के मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने भी आलिया के साथ फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर विश किया है।

नीतू सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'बाहर और अंदर से सबसे खूबसूरत को हैप्पी बर्थडे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के अलावा एस.एस.राजामौली की फिल्म आर.आर.आर और रॉकी रानी की लव स्टोरी में नजर आएंगी।'

End of Article