Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Head To Ujjain's Mahakaleshwar Temple: जल्द ही बड़े पर्दे पर भारत की बहुचर्चित फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र जारी होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज से पहले दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स फिल्म से तरह-तरह के क्लिप्स और शॉट्स शेयर कर रहे हैं। हाल ही में ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने यह जानकारी दी थी कि उन्होंने फिल्म को आखिरी टच दे दिया गया है और इसी के साथ फिल्म का काम पूरा हो गया है। आज सुबह आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि फिल्म के रिलीज से पहले यानी 8 सितंबर को फैंस के लिए एक स्पेशल प्रीव्यू इवेंट रखा जाएगा।
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति रणबीर कपूर और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर आलिया ने यह जानकारी दी कि वह ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर भी स्पाॅट किया गया। आलिया भट्ट ने इस दौरान हरे रंग का अनारकली ड्रेस पहना था जिसे उन्होंने नीले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को झुमके और गजरा के साथ पूरा किया था।
वहीं रणबीर कपूर को व्हाइट कुर्ता-पजामा और येलो जैकेट में देखा गया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया है। कुछ लोगों ने आलिया भट्ट के लुक की तारीफ की तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बस करदो, चल जाएगी मूवी यार।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'देख रहे हो बिनोद मंदिर घूमा जा रहा है।'

