Akshay Kumar की मां का न‍िधन, इमोशनल पोस्‍ट से दी फैन्‍स को खबर, ल‍िखा- ' आज एकदम टूट गया हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2021, 10:03 AM IST

Akshay Kumar mother Aruna Bhatia death: अक्षय कुमार ने एक इमोशनल पोस्‍ट में फैन्‍स को अपनी मां अरुणा भाट‍िया के न‍िधन की सूचना दी है। वह कुछ द‍िनों से बीमार थीं और आईसीयू में भर्ती थीं।

Akshay Kumar की मां का न‍िधन, इमोशनल पोस्‍ट से दी फैन्‍स को खबर, ल‍िखा- ' आज एकदम टूट गया हूं'

Akshay Kumar mother Aruna Bhatia death: बॉलीवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने अपनी मां अरुणा भाटिया को खो दिया है। दो दिन पहले अचानक उनकी मां की तबियत खराब हुई थी और उन्‍हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। अक्षय कुमार लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म सिंड्रैला की शूटिंग कर रहे थे। मां की तबीयत बिगड़ने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत वापस भारत आ गए थे। 

अक्षय कुमार ने एक इमोशनल पोस्‍ट के जरिए फैन्‍स को अपनी मां अरुणा भाट‍िया के न‍िधन की सूचना दी है। अक्षय कुमार ने मंगलवार शाम भी फैंस से मां के लिए दुआएं मांगी थीं।

पोस्‍ट में बयां किया दर्द 

किसी भी बेटे के ल‍िए उसकी मां के हमेशा के लिए चले जाने से बडा कोई दर्द नहीं देता है। आज यह दर्द अक्षय कुमार ने महसूस किया। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा- वो मेरी ताकत थीं और आज मैं बहुत दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया और वह अब मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में रहेंगी। 

बता दें कि अक्षय कुमार अपनी मां के बहुत करीब थे। हर खास मौके पर वह मां के साथ नजर आते थे, हर त्‍यौहार पर मां के साथ रहते थे। मां के साथ उनकी तस्‍वीरें अक्‍सर सामने आती रहती थीं। 

End of Article