टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 से पहले ये मोबाइल फोन न खरीदें, वजह है बड़ी

​Amazon ने 8 अक्टूबर 2026 से Great Indian Festival शुरू होने की पुष्टि की है और कुछ अर्ली डील्स पहले ही लाइव हो चुकी हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों का इंतजार आपको सही कीमत पहचानने में मदद कर सकता है।

Image

पुराने फ्लैगशिप फोन अभी न खरीदें

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ दिन रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Amazon की Great Indian Festival 2026 Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। कंपनी ने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई कैटेगरी में अर्ली डील्स भी शुरू कर दी हैं।

Amazon ने इस सेल में पात्र SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। Prime मेंबर्स को कुछ प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सेल में हर स्मार्टफोन अचानक सस्ता हो जाएगा। इसलिए फोन खरीदने से पहले थोड़ा इंतजार और कीमत की तुलना करना जरूरी है।

पुराने फ्लैगशिप फोन अभी न खरीदें

अगर आपकी नजर किसी पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर है तो अभी खरीदने की जल्दबाजी न करें। बड़ी फेस्टिव सेल के दौरान कई महीनों से बाजार में मौजूद प्रीमियम फोन पर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर मिल सकते हैं।

नई पीढ़ी के मॉडल आने से कंपनियां और रिटेलर्स पुराने स्टॉक को निकालने के लिए भी ऑफर दे सकते हैं। इसलिए आज दिख रही कीमत पर फोन खरीदने के बजाय Great Indian Festival में मिलने वाली कीमत का इंतजार करना बेहतर रहेगा। सिर्फ डिस्काउंट देखकर फैसला न करें। मौजूदा कीमत की तुलना फोन की हाल की बिक्री कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ करें।

₹20,000-40,000 वाले फोन पर भी रुकें

₹20,000 से ₹40,000 के बीच का स्मार्टफोन सेगमेंट इस समय काफी प्रतिस्पर्धी है। इस रेंज में लगातार नए फोन लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में कुछ महीने पुराने फोन को मौजूदा कीमत पर खरीदना बाद में महंगा सौदा लग सकता है। हो सकता है कि नया मॉडल लगभग उसी कीमत में ज्यादा बेहतर फीचर्स के साथ उपलब्ध हो जाए। Great Indian Festival के दौरान एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर भी मिल सकते हैं। इससे फोन की वास्तविक कीमत लिस्टेड प्राइस से काफी कम हो सकती है।

हर बड़ा डिस्काउंट असली डील नहीं होता

सेल के दौरान किसी फोन पर ₹5,000 या ₹10,000 की छूट देखकर तुरंत खरीदारी न करें। सबसे पहले यह पता करें कि फोन पिछले कुछ दिनों या हफ्तों में कितनी कीमत पर बिक रहा था। मान लीजिए किसी फोन की कीमत ₹30,000 से घटाकर ₹25,000 दिखाई जा रही है। अगर वही फोन सेल से पहले भी करीब ₹25,000 में मिल रहा था, तो कागज पर दिख रहा ₹5,000 का डिस्काउंट वास्तव में कोई बड़ी बचत नहीं है। इसलिए सेल में दिखने वाले डिस्काउंट प्रतिशत के बजाय अंतिम कीमत पर ध्यान दें।

फोन खरीदना जरूरी नहीं है तो 8 अक्टूबर तक रुकें

अगर आपका मौजूदा फोन ठीक चल रहा है और तुरंत नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं है, तो 8 अक्टूबर तक इंतजार करना समझदारी हो सकती है। इससे आपको सेल में आने वाले वास्तविक ऑफर्स और कीमतों की तुलना करने का मौका मिलेगा।

आप अभी दो-तीन पसंदीदा स्मार्टफोन की एक छोटी लिस्ट बना लें। उनकी मौजूदा कीमत नोट कर लें और फिर Great Indian Festival में मिलने वाली कीमत, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर देखें।

Amazon ने 8 अक्टूबर 2026 से Great Indian Festival शुरू होने की पुष्टि की है और कुछ अर्ली डील्स पहले ही लाइव हो चुकी हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों का इंतजार आपको सही कीमत पहचानने में मदद कर सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article