बारिश में रोमांस कर अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा ने लगाई थी आग, अब 17 साल बाद रिलीज हुआ ये गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 01:22 PM IST

Akshay Kumar and Priyanka Chopra Woh Pehli Barsaat Song: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा थे और इसको पहले फिल्म से हटा किया गया था। वीडियो देखने पर उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री हमें एहसास कराती है कि हमने उन्हें स्क्रीन पर एक साथ देखने का कितना बड़ा मौका खो दिया था। 

बारिश में रोमांस कर अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा ने लगाई थी आग, अब 17 साल बाद रिलीज हुआ ये गाना

Woh Pehli Barsaat Song: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड के सबसे हॉट और पॉपुलर हिट ऑनस्क्रीन कपल में से एक रहे हैं। जब-जब दोनों परदे पर आए हैं इनकी केमेस्ट्री ने हमेशा आग लगाई है। हालांकि दोनों के बीच बहुत ज्यादा मतभेद उत्पन्न होने बाद इन्होंने फिर कभी साथ काम नहीं किया। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ऑनस्क्रीन जोड़ी अल्पकालिक रही है। अब एकबार फिर से दर्शकों की यादों को ताजा करने के लिए अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो साल 2005 में सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म बरसात का है। जिसमें अक्षय और प्रियंका की केमेस्ट्री ने पर्दे पर जलवा बिखेरने वाली थी। हालांकि फिर अक्षय कुमार के स्थान पर बॉबी देओल को कास्ट किया गया था।

अब रिलीज हुआ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का अनसीन सॉन्ग
मूवी रिलीज होने के 17 साल बाद, 2005 की रोमांटिक फिल्म बरसात का गाना 'वो पहली बरसात' रिलीज कर दिया गया है। गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा थे और इसको पहले फिल्म से हटा किया गया था। वीडियो देखने पर उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री हमें एहसास कराती है कि हमने उन्हें स्क्रीन पर एक साथ देखने का कितना बड़ा मौका खो दिया था। 


खास बात ये है कि यह एक बारिश सॉन्ग है, जो अपने टाइटल के अनुरूप है कपल की हॉट केमिस्ट्री से आग लगा है। इस गाने को नदीम श्रवण ने कंपोज किया था, इसके बोल समीर ने दिए थे। फिल्म बरसात के इस रोमांटिक गाने को कुमार शानू और अलका याज्ञनिक ने गाया था। 

End of Article