Karishma Kapoor Affairs : इन स्टार्स के साथ जुड़ा करिश्मा कपूर का नाम, इस एक्टर से करना चाहती थीं शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:55 PM IST

Karishma Kapoor Love Affair : 47 साल की उम्र में भी करिश्मा की खूबसूरती का जादू कायम हैं। पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के लव अफेयर के बारे में।

Karishma Kapoor Affairs : इन स्टार्स के साथ जुड़ा करिश्मा कपूर का नाम, इस एक्टर से करना चाहती थीं शादी

Karishma Kapoor Love Affair : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हॉट लुक को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। 47 की उम्र में भी करिश्मा की खूबसूरती का जादू कायम हैं। एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्रेम कैदी से फिल्मों में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। करिश्मा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन आज भी वो सिंगल हैं। आइए जानते हैं करिश्मा की लव लाइफ के बारे में। 

अजय देवगन

ajay devgn

पर्दे पर करिश्मा और अजय की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा के साथ सबसे पहले अजय देवगन का नाम जुड़ा था। दोनों की नजदीकियां 'जिगर' फिल्म के सेट पर बढ़ी थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों की राहे एक- दूसरे से अलग हो गई।

गोविंदा

govinda

गोविंदा और करिश्मा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। ऐसी खबरें सामने आई थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

सलमान खान

salman with karishma

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और करिश्मा कपूर रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा और न ही इसके बारे में कोई जानकारी सामने आई थी।

अभिषेक बच्चन

abhishek with karishma

अभिषेक और करिश्मा की लव स्टोरी के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। दोनों ने एक- दूसरे को 5 साल तक डेट किया था और शादी करना चाहते थे। लेकिन किसी कारण से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

संजय कपूर

sanjay with karishma kapoor

करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी सफल नहीं रही। दोनों ने साल 2016 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया।

संदीप तोषनीवाल

sandip toshniwali with karishma

संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा का नाम साल 2018 में बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ जुड़ा था। खबरों के मुताबिक करिश्मा संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही थीं। लेकिन इस रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा खबरें सामने नहीं आईं।

End of Article