Laal Singh Chaddha Advance Booking: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' आज लंबे इंतजार और भारी विरोध के बीच रिलीज हो रही है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गज सितारे टकराने वाले हैं। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सामने अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षा बंधन भी रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है और इनके बायकॉट की मांग हो रही है। बावजूद इसके 'लाल सिंह चड्ढा' ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है।
जानकारी के अनुसार, 'लाल सिंह चड्ढा' ने एडवांस बुकिंग से 5 दिन में अब तक 12 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। वहीं 'रक्षा बंधन' 5 दिन में सिर्फ 5 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। ओपनिंग डे यानी पहले दिन के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' की 57,000 और 'रक्षा बंधन' की 35,000 टिकट्स बिकी हैं। 5 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। आमिर की फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से करीब 1.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन 'लाल सिंह चड्ढा' ने 6.50 करोड़ रुपए कमाए थे।
जानकारों का मानना है कि पहले दिन आमिर खान की ये फिल्म 12 करोड़ के आसपास ओपनिंग दे सकती है। वहीं रक्षा बंधन फिल्म पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है।
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 994 की अमेरिकी ड्रामा फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
वहीं फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बहन का किरदार शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब, सहजमीन कौर (Sahejmeen Kaur), दीपिका खन्ना (Deepika Khanna) और स्मृति श्रीकांत (Smriti Srikant) निभा रही हैं।

