टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माही विज-यंग डीएसए की फैन हुईं Kamya Punjabi, काजी तौकीर को लगाई भयंकर क्लास

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और यंग डीएसए के गेम की काम्या पंजाबी फैन हो गई हैं। काम्या ने दोनों की जमकर तारीफ की है और उन्होंने काजी तौकीर को फटकार लगाई है।

Image

kamya punjabi on mahhi vij yung dsa (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) बिग बॉस की पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह इस शो के हर सीजन को फॉलो करती हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को काम्या ने देरी से देखना शुरू किया था लेकिन वह शो के हर बड़े मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं। हाल ही में शो में नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई हुई। इस विवाद में काम्या ने माही विज और यंग डीएसए की तारीफ की है। इतना ही नहीं, काम्या ने काजी तौकीर को खरी खोटी सुनाई है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ekta Kapoor को तिलक-धागा पहनने पर झेलनी पड़ी मुश्किलें, बताया- इंडस्ट्री में है हिंदूफोबिया

    काम्या पंजाबी ने की माही विज-यंग की तारीफ

    काम्या पंजाबी ने ट्विटर पर एक साथ दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में काम्या ने नकुल और गुल्लू की लड़ाई में माही-यंग के स्टैंड की तारीफ की है। काम्या ने लिखा, 'अभी सच में माही और युंग के लिए तालियां बजाने का मन कर रहा है, जिस तरह माही अपने दोस्त गुल्लू के सपोर्ट में खड़ी हुई थीं। वह कमाल था। और यंग? एकदम बिंदास, बिना किसी लाग-लपेट के... उसने नकुल के मुंह पर साफ कह दिया कि "तू गलत है।" ऐसे लोग जो एकदम सच्चे और बेबाक होते हैं, उन्हें देखकर अच्छा लगता है। देखते हैं आगे क्या होता है।' बता दें कि नकुल और गल्लू की लड़ाई में माही और यंग ने अच्छे से स्टैंड लिया था। माही ने खुलकर गुल्लू का सपोर्ट किया और नकुल को खरी खोटी समझाई थी। वहीं, यंग भी नकुल को पहले चिल्लाकर और फिर प्यार से समझाते हुए नजर आए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में यंग DSA ने दोस्त स्काउट OP को दिया धोखा, Mahhi Vij ने बजाईं तालियां

      काजी पर फटा काम्या पंजाबी का गुस्सा

      काम्या पंजाबी ने अपने दूसरे पोस्ट में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के विवाद का जिक्र किया, जिसमें काजी ने कहा था कि उनसे स्काउट के कान में थूका है और इस बात काजी ने मजाक भी उड़ाया है। काम्या ने कहा था, 'जाहिर है कि थूकना गलत है, लेकिन उस पल स्काउट मजे कर रहा था और हंस रहा था। उनके बीच की केमिस्ट्री और मस्ती जबरदस्त थी। गलत बात यह थी कि बाद में काजी ने घरवालों के सामने इस बारे में डींगें मारीं और उसका मजाक उड़ाया। मुझे उनकी बॉन्डिंग पसंद है, लेकिन डींगें मारना नहीं।' बता दें कि काम्या से पहले गौहर खान ने भी काजी को इस बात पर लताड़ा है। गौहर ने पहले दिन से काजी का सपोर्ट किया है, लेकिन इस मामले में वह काजी को सुनाती हुई दिखीं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article