Aamir Khan New Film: 'लाल सिंह चड्ढा' में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, एक बार फिर करीना-आमिर संग करेंगी काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2019, 11:16 PM IST

Aamir Khan Film: आमिर खान अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी खास खबर सामने आई है।

Aamir Khan New Film: 'लाल सिंह चड्ढा' में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, एक बार फिर करीना-आमिर संग करेंगी काम

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। पिछले दिनों सेट से कई तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें एक्टर सरदार के लुक में नजर आए। फिल्म में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर नजर आ रही हैं। बता दें कि सेट से कई तस्वीरें लीक हुईं थीं, जो कि सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थी।

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस फिल्म में मोना सिंह की एंट्री हो चुकी है। मोना सिंह इससे पहले भी आमिर खान और करीना कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म थ्री ईडियट्स में तीनों एक्टर साथ नजर आए थे।

फिल्म में मोना, करीना कपूर की बड़ी बहन के रोल में नजर आई थी। अब ऐसे में एक बार फिर से ये तिकड़ी साथ काम करने जा रही है। हालांकि अभी तक मोना सिंह के किरदार के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मोना सिंह खास किरदार में निभाती नजर आएंगी। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कास्ट और क्रू के साथ कई  वर्कशॉप और स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन को हाल में अटेंड किया है। इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन को लगता है कि मोना सिंह इस किरदार के लिए एकदम फिट हैं। मोना सिंह ने कंफर्म किया है वो इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए काफी एक्साइटेंड हैं।

वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगले साल रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की Forrest Gump का ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म ने 6 अकेडमी अवॉर्ड जीते थे जिसमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट विजुअल इफेक्ट और बेस्ट फिल्म एडिटिंग शामिल थे। 
 

End of Article