UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने आज 22 सितंबर 2026 को आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग में कुल 722 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
कब हुई थी परीक्षा
UPSSSC आबकारी सिपाही की लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में एक ही शिफ्ट में हुई थी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
कैसे होगी मार्किंग
परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। वहीं गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट देखकर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Latest News सेक्शन में जाएं। यहां 20 सितंबर 2026 को हुई लिखित परीक्षा से जुड़ी Provisional Answer Key की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कब तक देख सकेंगे आंसर की
आयोग की ओर से जारी प्रोविजनल आंसर की 22 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि इस अवधि के दौरान आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट जरूर डाउनलोड कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
