बॉलीवुड

Krishna Mukerji Last Rites: रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे, शोक में डूबा परिवार

Rani Mukerji Mother Krishna Mukerji Last Rites: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित श्मशान गृह में होगा।

Image

Rani Mukerji की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rani Mukerji Mother Krishna Mukerji Last Rites: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मुखर्जी परिवार ने सोशल मीडिया पर नोट साझा कर दी है। रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी ने आज दोपहर में ही आखिरी सांस ली। वहीं उनके परिवार ने इस दुख की खड़ी में लोगों के प्यार और प्रार्थना का आभार तो व्यक्त किया ही, साथ ही निजता का सम्मान करने की भी मांग की। वहीं अब मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान गृह में रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस शो की घड़ी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का हुआ निधन, 75 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान गृह में हुआ। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नजर आया कि एंबुलेंस के जरिए कृष्णा मुखर्जी के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट पहुंचाया गया। वहीं ओर रानी मुखर्जी के कजन आयान मुखर्जी दुख की घड़ी में श्मशान घाट पहुंचे। उनके अलावा अनिल कपूर, फरहान अख्तर, आलिया भट्ट, शिबानी दांडेकर और करण जौहर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिससे जुड़े उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rani Mukerji Family Tree: नामी घराने से ताल्लुक रखती हैं रानी मुखर्जी, कई बॉलीवुड दिग्गज हैं इनके रिश्तेदार

    मशहूर प्लेबैक सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी

    कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukerji) ने भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। वह एक मशहूर प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में अपनी आवाज दी थी। कृष्णा मुखर्जी की शादी मशहूर फिल्म निर्माता राम मुखर्जी से हुई थी। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का निधन साल 2017 में हुआ था। बता दें कि रानी मुखर्जी अपनी मां कृष्णा मुखर्जी के बहुत करीब थीं। उन्होंने बताया था कि फिल्म 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉरवे' में किरदार के लिए उन्हें अपनी मां से प्रेरणा मिली थी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article