टेक एंड गैजेट्स

लॉन्चिंग से पहले OPPO K14 Plus 5G का रीटेल बॉक्स लीक, कई फीचर्स आए सामने

OPPO K14 Plus 5G की रिटेल बॉक्स इमेज ऑनलाइन सामने आई है। फोन में 3,600 निट्स डिस्प्ले, 5,000mm² वेपर चैंबर और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Image

इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है फोन/Photo-Oppo

OPPO K14 Plus 5G को लेकर कंपनी की ओर से टीजर जारी किया जा चुका है और अब फोन की रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इस तस्वीर से स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की झलक मिलती है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि भी हो चुकी है। इससे पहले K14 सीरीज के OPPO K14, K14x और K14 Lite मॉडल भी Flipkart पर उपलब्ध रहे हैं।

रिटेल बॉक्स से मिली फोन के डिजाइन की झलक

ऑनलाइन सामने आई OPPO K14 Plus 5G की रिटेल बॉक्स इमेज में फोन के डिस्प्ले का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है। तस्वीर में स्क्रीन के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स नजर आते हैं। फोन के फ्रेम का रंग ऑरेंज दिखाई दे रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस कलर ऑप्शन को बाजार में उतार सकती है, हालांकि रिटेल बॉक्स पर दिखाई गई तस्वीर सिर्फ प्रतिनिधित्व के लिए भी हो सकती है। ऐसे में असली फोन में बेजल्स की मोटाई तस्वीर में दिखाई गई तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है फोन

OPPO K14 Plus 5G को Flipkart टीजर में फिलहाल 'Coming Soon' बताया गया है। इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को सितंबर के अंत तक लॉन्च कर सकती है। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है। ऐसे में उम्मीद है कि फोन की बिक्री इस बड़े सेल इवेंट के दौरान शुरू हो सकती है और ग्राहकों को लॉन्च ऑफर्स या डिस्काउंट मिल सकते हैं। Google Play Console की एक नई लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर CPH3009 बताया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं।

3,600 निट्स की ब्राइटनेस मिल सकती है

इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार, OPPO K14 Plus 5G में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो तेज धूप में स्क्रीन देखने और HDR कंटेंट देखने के दौरान डिस्प्ले की विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है, हालांकि फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और पैनल टेक्नोलॉजी जैसे बाकी विवरण अभी सामने नहीं आए हैं।

5,000mm² वेपर चैंबर से मिल सकती है बेहतर कूलिंग

फोन में 5,000mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। यह सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग, हाई-रेजोल्यूशन वीडियो एडिटिंग या दूसरे हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। कूलिंग सिस्टम खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो स्मार्टफोन पर लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे प्रोसेसर-इंटेंसिव काम करते हैं।

7,000mAh से बड़ी बैटरी की उम्मीद

OPPO K14 सीरीज के पिछले मॉडल्स में बड़ी बैटरी पर फोकस देखने को मिला है। इसी वजह से K14 Plus 5G में भी करीब 7,000mAh या इससे बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, बैटरी क्षमता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अगर फोन में इतनी बड़ी बैटरी दी जाती है, तो सामान्य इस्तेमाल में एक चार्ज पर लंबा बैकअप मिल सकता है। वहीं, फोन की फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

IP69 रेटिंग और प्रोसेसर की जानकारी बाकी

OPPO K14 में IP69 रेटिंग दी गई है। ऐसे में K14 Plus में भी कंपनी इसी तरह की ड्यूरेबिलिटी रेटिंग दे सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से आने वाले टीजर या लॉन्च से पहले सामने आने वाली रिपोर्ट्स से इसके चिपसेट की जानकारी मिल सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article