72nd National Film Awards: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय मिश्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। संजय मिश्रा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म चाहे कॉमेडी से भरपूर हो या फिर थ्रिलर से भरी, संजय मिश्रा ने अपने आपको हर मूवी और किरदार में बखूबी ढाला है। वहीं फिल्म 'भक्षक' में उनके किरदार के लिए अब संजय मिश्रा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' के खिताब से नवाजा जाएगा। ऐसे में संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की खुशी सातवें आसमान पर है। उन्होंने रेड कार्पेट पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत-बहुत आभारी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हाथों सम्मानित होंगे Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam
संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दिल की बातें बयां कर आगे कहा, "अगर मेरा किरदार असाधारण बन गया है तो ये इसलिए क्योंकि ये दर्शकों तक पहुंचा है। मैं सच में बहुत आभारी हूं।" बता दें कि 'भक्षक' फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है, जिसमें भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। साल 2024 में आई ये फिल्म बिहार के एक शेल्टर होम पर आधारित थी, जिसपर बच्चियों के शोषण का आरोप लगा था।
