IND vs WI 3rd ODI Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत कर टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है। वहीं, इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम की नजरें 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है। तीसरे वनडे मैच में टॉस का अपडेट जल्द आने वाला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए थे और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। भारत की कप्तानी शुभमन गिल और वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में है।
कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच (IND vs WI 3rd ODI Match Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का टॉस (IND vs WI 3rd ODI Toss Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे हुआ।
कौन जीता भारत और वेस्टइंडीज आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs WI Match Toss)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का टॉस भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।
वेस्टइंडीज वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
