फ्लोरल गाउन, न्यूड मेक अप, कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरी ऐश्वर्या राय बच्चन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 01:13 AM IST

75 Cannes Film Festival Aishwarya Rai: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड कार्पेट लुक सामने आ गया है। जानिए कैसा है ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक...

फ्लोरल गाउन, न्यूड मेक अप, कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरी ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई. कान्स फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के रेड कार्पेट लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल ऐश्वर्या राय अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। अब 75वें ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक जारी हो गया है। ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्लोरल गाउन पहना हुआ है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो लीक हुआ था। 

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने ऑफ शोल्डर रफल फ्लावर गाउन कैरी किया है। गाउन में 3D फ्लावर मोटिफ्स की एक रंगीन सिम्फनी थी। इसके अलावा उनके गाउन में प्लीट्स हैं। वहीं, हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग स्टाइल में खुला रखा था। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेक अप लगाया था। ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट में आकर फोटोग्राफर्स के सामने हाथ हिलाया। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय इससे पहले टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन: मेवरिक की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थी। 

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes Film Festival 2022 vva

सामने आया था बीहाइन्ड द सीन वीडियो
कान्स फिल्म फेस्टिवल से इससे पहले भी ऐश्वर्या राय का एक बीहाइंड द सीन वीडियो सामने आया था। इसमें पिंक कलर का पैंट सूट पहना हुआ है। इसके साथ मैचिंग लॉन्ग बेल्ट भी पहनी हुई है। ऐश्वर्या राय ने न्यूड मेकअप और पिंक कलर की हाई हील्स पहनी हुई है। ऐश्वर्या राय के साथ ईवा लॉन्गोरिया भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल को नियमित तौर पर अटेंड करती हैं। ऐश्वर्या ने कान्स में अपनी जर्नी साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के प्रमोशन के साथ शुरू की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। अब ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियिन सेलवन के जरिए फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इस पीरियड फिल्म को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं।

End of Article