Shahid Kapoor's Arjun Ustara: साल 2024 में इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नेक्स्ट मूवी डायरेक्टर विशाल भारद्वाज संग होगी। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के तहत किया जा रहा है। प्रोडक्शन्स हाउस ने यह भी घोषणा करते हुए बताया था कि यह फिल्म साल 2025 में 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। शाहिद कपूर स्टारर इस मूवी को 'अर्जुन उस्तारा' टाइटल दिया गया है। बताया जा रहा कि विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बन रही गैंगस्टर ड्रामा अब तक की सबसे 'कमर्शियल' फिल्म होगी।
सबसे बड़ी 'कमर्शियल' मूवी होगी 'अर्जुन उस्तारा'
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल भारद्वाज ने निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर की 'अर्जुन उस्तारा' अपने अंतिम चरण में है। इस फिल्म का फाइनल शेड्यूल जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस महीने फिल्म की स्टारकास्ट जॉर्जिया में शूटिंग करती नजर आएगी। मेकर्स फिल्म की शूटिंग को किसी हालत में जून महीने में फिनिश कर देंगे।
शाहिद कपूर स्टारर में मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया है। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आने वाले दिनों राज एंड डीके की 'फर्जी 2' में देखा जाएगा। इसके अलावा शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में देखा गया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने कड़क पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। फिल्म 31 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। 'देवा' में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।
