Arbaaz Khan's Wife Shura Khan is Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan) ने पिछले साल ही अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड शूरा खान ( Shura Khan) से शादी की थी। एक छोटी सी प्राइवेट पार्टी में अरबाज़ खान ने शूरा खान को परिवार से मिलवाया था। तब से लेकर अबतक दोनों स्टार्स कपल्स गोल देते रहते हैं। वहीं लास्ट नाइट अरबाज़ खान और शुरा को साथ में स्पॉट किया गया। इस मौके पर जिस तरह अरबाज़ खान अपनी पत्नी का ध्यान रख रहे थे उसे देखकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। लोगों का कहना है कि क्या शुरा प्रेग्नेंट हैं।
पैपराजी पेज पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज़ ( Arbaaz Khan) और शूरा किसी कैफे से बाहर निकल रहे हैं। शुरा खान ने खूबसूरत लियोपार्ड प्रिन्ट का को-ऑर्ड सेट पहना है वहीं अरबाज़ खान नॉर्मल व्हाइट-टीशर्ट और जीन्स में नजर आ रहे हैं। जैसे ही दोनों बाहर निकलते हैं अरबाज़ खान शुरा को आराम से पकड़ते हैं और उन्हें सीढ़ियों में उतरने के मदद करते हैं। अरबाज़ जिस तरह से शुरा का ध्यान रख रहे हैं यह देखकर लग रहा है कि या तो शूरा बीमार है या वह प्रेग्नेंट हैं।
इस वीडियो के आते ही लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई कि शूरा खान प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि इससे पहले भी शुरा की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी थी, जिसे अरबाज़ खान और परिवार ने झूठ बताया था। लेकिन , अभी तक स्टार कपल ने इस वीडियो पर कुछ रिएक्ट नहीं किया। हालांकि कपल के फैंस चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द पेरेंट्स बन जाए और अरहान खान को भी एक भाई या बहन मिले।
