बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka Sharma ने शेयर किया अजीब सा पोस्ट, लोगों ने पूछे कई सवाल

Anushka Sharma's Pregnancy Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इन अफवाहों के फैलने के बाद अब अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अजीब सा पोस्ट शेयर किया है।

Image

Anushka Sharma

Anushka Sharma's Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अपने दूसर बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया है। एचटी की रिपोर्ट में बताया गया था कि अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और वो सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। सेकंड ट्राइमेस्टर पूरा होने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अब अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अजीब सा पोस्ट शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी अलग रखती हैं। वो इस बात से खुश नहीं हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कोई दखलंदाजी करे। इंस्टाग्राम पर अनुष्का द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट में लिखा, 'जब आप समझ जाते हैं कि हर किसी की राय आपकी पर्सनल हिस्ट्री से भरी है तो आपको यह लगने लगेगा कि जजमेंट एक कॉन्फेशन है।' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट के बार लोगों ने एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। कईयों ने अनुष्का शर्मा के प्रति चिंता दिखाई है।

Anushka Sharma's Post

Anushka Sharma's Post

हाल ही में विराट कोहली भी वर्ल्डकप के दौरान हो रहे प्रक्टिस मैच छोड़कर मुंबई वापस लौट आए हैं। विराट कोहली के वापस आने के बाद फैन्स को चिंता हो रही है कि अनुष्का शर्मा के साथ सब कुछ ठीक तो है ना। बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article