बॉलीवुड

Metro In Dino First Look: लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ 'मेट्रो इन दिनों' का पहला लुक, सारा-आदित्य ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 26, 2025, 02:38 PM IST

Metro In Dino First Look: एक्टर सारा अली खान (Sara Ali Khan) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की लीड रोल वाली फिल्म मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) का पहला लुक सामने आ गया है। गाने के टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है।

Image

Metro In Dino First Look

Metro In Dino First Look: फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) काफी चर्चा में है। इस फिल्म का काफी समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आए हैं। जिसके बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर एक नई खबर सामने आया है। फिल्म मेट्रो इन दिनों का पहला लुक सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

'मेट्रो इन दिनों' का पहला लुक हुआ रिलीज

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों का पहला लुक आखिरकार सामने आ गया और फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म के पहले गाने जमाना लागे (Zamaana Lage) के टीजर के साथ इसका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। 'जमाना लागे' के टीजर में सारा और आदित्य की जोड़ी की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। इस टीजर में फिल्म के स्टार्स की पहली झलक देखने को मिली। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अनुपम खेर (Anupam Kher), नीना गुप्ता (Neena Gupta), कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sensharma), अली फजल (Ali Fazal), और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म मेट्रो इन दिनों के इस झलक के सामने आने के बाद मूवी को लेकर एक बार फिर बाते शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज को काफी समय से बदला जा रहा है।

कब रिलीज होगी 'मेट्रो इन दिनों'

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। इस टीजर को देखने के बाद लोग अब फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article