Anupam Kher Reacted on Richa Chadha Galwan Tweet: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने एक ट्वीट की वजह से बुरी तरह से फंस गई हैं। भले ही एक्ट्रेस ने अपने गलवान वाले मुद्दे पर लोगों से माफी मांग ली है। लेकिन आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। इस मुद्दे पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अशोक पंडित, विवेक अग्रिहोत्रा, के के मेनन समेत कई कलाकारों ने अपनी राय रखी है। अब इस मामले में द कश्मीर फाइल्स एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने रिएक्ट किया है। अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को शर्मनाक बताया है।
ऋचा चड्ढा ने कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ट्वीट पर कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस पाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए ऋचा ने लिखा था, Galwan Says Hi। एक्ट्रेस का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लोगों ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाने के लिए ऋचा को खूब खरी- खोटी सुनाई थी। एक्ट्रेस ने हंगामे को बढ़ते हुए देख अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था और लोगों से माफी भी मांगी थी।
ऋचा के ट्वीट को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक
ऋचा के ट्वीट पर अनुपम खेर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, देश की बुराई करके लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना.... इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।
अक्षय कुमार ने किया था कटाक्ष
अनुपम खेर से पहले अक्षय कुमार ने भी ट्वीट किया था। एक्टर ने लिखा था ये सब देखकर दुख होता है। हम में से किसी को सेना के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो हम हैं।
अक्षय के अलावा विवेक अग्निहोत्री ने भी रिएक्ट किया। अशोक पंडित ने कहा था कि क्या सिर्फ सॉरी बोलने से काम चल जाएगा। मैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराउंगा। उन्होंने अनुपम खेर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि ये देश नहीं झुकने देंगे खेर साहब।
