बॉलीवुड

Goodbye Release: रिलीज को तैयार अमिताभ की 'गुडबाय', जानें पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 02:51 PM IST

Goodbye Release: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म गुडबाय रिलीज को तैयार है। इस फ‍िल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और नीना गुप्‍ता के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं।

Image

Goodbye Release: रिलीज को तैयार अमिताभ की 'गुडबाय', जानें पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई

Goodbye box office prediction: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म गुडबाय रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और नीना गुप्‍ता के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं। इस फ‍िल्‍म में पहली बार अमिताभ बच्‍चन के साथ काम करेंगी और उनकी पत्‍नी का रोल निभाएंगी। विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' में पवैल गुलाटी, अभिषेक खान, साहिल मेहता, पायल थापा, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

क्वीन और सुपर 30 जैसी फिल्मों के निर्देशक विकास बहल की यह फिल्म काफी अलग नजर आ रही है। निर्देशन के साथ साथ विकास ने ही इसकी कहानी लिखी है। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की कहानी एक परिवार पर आधारित है जिसके मुखिया अमिताभ बच्चन की पत्नी (नीना गुप्ता) का निधन हो जाता है। उनके बच्चे बाहर रहते हैं जिनमें से एक दुबई में है। जब उन्हें अपनी मां की मौत का पता चलता है वो आने के लिए बहाने बनाते हैं और जब आते हैं तो अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक में नुस्ख निकालते हैं। फिल्म बहुत छोटी छोटी चीजों को छूती है और आपको अहसास कराती है कि रिश्ते कितने महत्वपूर्ण होते हैं।

यह एक ऐसी फिल्म है जो कॉमेडी के बहाने आज के समाज को रिश्तों की अहमियत समझाती है। फिल्म का ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि यह नए जमाने की कहानी है, जब रिश्तों की गर्माहट कम होती जा रही है और हम अपनी जिम्मेदारियों को औपचारिकता मानने लगे हैं। यह पहली बार है जब अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता साथ नजर आएंगे। नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन दोनों के दिल में एक दूसरे के प्रति बेहद सम्मान है और अभिनेत्री उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

शुरू हुई एडवांस बुकिंग

'गुडबाय' फिल्म की रिलीज के दिन इसका टिकट 150 रुपये करने का निर्णय मेकर्स ने किया है। अमिताभ बच्चन ने एक विशेष वीडियो के माध्यम से यह घोषणा की और कहा कि जो सिनेमाघरों में जाना पसंद करते हैं उनके लिए यह खुशखबरी है। मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस फिल्म की कहानी तो उत्सुकता जगाती है लेकिन पीएस 1 और विक्रम वेधा के बीच यह कैसे टिकेगी, ये अहम सवाल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article