बॉलीवुड

भेड़िया 2 को लेकर अमर कौशिक ने दी अपडेट, वरुण धवन भी शूटिंग के लिए हो रहे हैं बेताब

Amar Kaushik gave Update on Bhediya 2 : थामा में वरुण धवन का कैमियो देखने के बाद अब दर्शक भेड़िया 2 का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्म पर अपडेट दी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा कब तक रिलीज हो सकती है ये फिल्म।

Image

Image Source: Instagram

Amar Kaushik gave Update on Bhediya 2 : थामा की रिलीज के साथ मैडॉक फिल्म्स ने अपने हॉरर यूनिवर्स को और भी बड़ा कर दिया है। फिल्म में वरुण धवन के भेड़िया रूप का कैमियो भी नजर आया। जिसे देखकर फैंस के बीच भेड़िया 2 को लेकर बेताबी बढ़ गई है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि वरुण धवन की भेड़िया 2 कब रिलीज होगी। फैंस के सवालों का जवाब देते हुए फिल्म डायरेक्ट अमर कौशिक ने बताया है कि भेड़िया 2 के लिए उनका क्या प्लान है। साथ ही ये भी बताया कि फिल्म कब रिलीज हो सकती है।

अमर कौशिक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब हमने थामा में भेड़िया के कैमियो के बारे में सोचा तो, हमारा प्लान इसे बहुत बड़ा करने का था। जब उनसे पूछा गया कि थामा में दिखने वाले भेड़िया के कैमियो को उन्होंने ‘स्त्री 2’ से अलग तरह से पेश करने की योजना बनाई है।अमर ने बताया, “हाँ, जब हमने भेड़िया (2022) बनाई थी, तो हम उसे और बड़ा या ताकतवर दिखा सकते थे, लेकिन ऐसा कई हॉलीवुड फिल्मों में पहले ही हो चुका है। मैं वही चीज दोहराना नहीं चाहता था। हमारी कहानी का मकसद था – जंगल और प्रकृति को बचाने वाले जानवरों की कहानी दिखाना। इसलिए हमारे लिए भेड़िया भी किसी दूसरे प्राणी जैसा ही था, बस उसका मकसद अलग था।”

भेड़िया 2 पर काम कर रहे हैं अमर कौशिक

उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khuranna) और रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की फिल्म थामा में भेड़िया के कैमियो को लेकर वरुण धवन( Varun Dhawan) बहुत खुश हैं। अमर हँसते हुए बोले, “वरुण मुझ पर ‘भेड़िया 2’ जल्दी बनाने का दबाव डाल रहे हैं।” ‘भेड़िया 2’ पर अपडेट देते हुए उन्होंने कहा, “हम इसे तब तक शुरू नहीं करेंगे, जब तक हमें स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्टि न मिले। लेकिन इतना जरूर कह सकता हूँ कि अब ज्यादा देर नहीं लगेगी।”

इस बीच, मैडॉक हॉरर सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म “शक्ति शालिनी” का भी ऐलान हो गया है। जो अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा इस यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों में ‘चामुंडा’, ‘स्त्री 3, ‘महामुंज्या’, ‘भेड़िया 2’, ‘पहला महायुद्ध’ और ‘दूसरा महायुद्ध शामिल हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article