बॉलीवुड

लव एंड वॉर के सेट पर मम्मी-पापा के साथ जाती है राहा कपूर, शूटिंग पर करती है खूब मजे

Raha Kapoor at Love and War Set: आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा से बेहद प्यार करती है, रणबीर कपूर भी ज्यादा दिन राहा से दूर नहीं रह पाते। ऐसे में लव एंड वॉर के सेट पर दोनों शूट करते हुए, बेटी के लिए कैसे समय निकालते हैं, इसपर एक्ट्रेस ने दिलचस्प बात शेयर की।

Image

Image Source: Instagram

Raha Kapoor at Love and War Set: आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर( Love and War) की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उनकी बेटी राहा के लिए कई बार प्रॉब्लम होती है। जब आलिया और रणबीर शूट पर जाते हैं तब राहा, अपने नाना-नानी या दादी के साथ रहती है। अपनी बेटी के शेड्यूल पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कई बार वह हमारे साथ सेट पर भी जाती है। और वहाँ जाकर वह खूब मजे करती है। आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने पर क्या कहा।

राहा को शूट पर लेकर जाते हैं रणबीर-आलिया कपूर

ग्राजिया के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने बताया कि लव एंड वॉर की शूटिंग में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। उन्होंने कहा, "हम अधिकतर शूटिंग रात में करते हैं, और दिन में राहा ( Raha Kapoor) को समय देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि रणबीर(Ranbir Kapoor) शूटिंग पर होते हैं, मैं नहीं। और कई बार मैं शूट कर रही होतीं हूं, वह नहीं। ऐसे में हम राहा को समय दे पाते हैं।" यही नहीं, आलिया भट्ट ने बताया कि कई बार राहा भी उनके साथ शूट पर आती है और वह वहाँ पर मजे करती है। उसे शूट देखना पसंद है। आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने अपने परिवार और रिश्तेदारों का धन्यवाद किया कि वह पीछे से बेबी का पूरा ख्याल रखते हैं।

लव एंड वॉर के बारे में बात करें तो संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म चर्चा में है। निर्माता अपनी टीम के साथ अलग-अलग लोकेशन पर शूट कर रहे हैं। विक्की कौशल-रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय फिल्म के सीन्स शूट करने के लिए इटली गए हुए हैं। मेकर्स का प्लान इसे जल्द से जल्द खत्म करने का है, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट 25 दिसंबर 2025 है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article