Alia Bhatt Delivery: टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट ने अपनी पिछली ही रिपोर्ट में आपको इस बात की जानकारी दी है कि अदाकारा आलिया भट्ट मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapooor) उन्हें सुबह लगभग 7:30 बजे लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। रणबीर-आलिया के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहे हैं और बोल रहे हैं कि #Ralia उन्हें साल 2022 की सबसे बड़ी खुशखबरी देने के लिए तैयार हैं।
फैंस में दिखा गजब का उत्साह
जब से यह खबर सामने आई है कि रणबूर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया है तब से फैंस के बीच में लगातार उत्साह नजर आ रहा है। फैंस बॉलीवुड के इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं #Ralia का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे इस पल का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार वो पल आ ही गया है। मुझे खुशी है कि ये कपल माता-पिता बनने वाला है।' तो वहीं दूसरी फैन ने लिखा है, 'रणबीर-आलिया ने सुबह-सुबह खुशखबरी दी है, भगवान उनका घर खुशयों से भर दें।'

Alia Bhatt Delivery
बताता चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल के महीने में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ इनके परिवारवाले शामिल हुए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपने करीबी लोगों के सामने शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, जिस कारण इन्होंने इंडस्ट्री के ज्यादा लोगों को दावत नहीं दी थी। रणबीर-आलिया ने घर में ही 7 फेरे लिए और परिवारवालों के साथ खुशियां मनाईं।
