बॉलीवुड

बेबी राहा को रणबीर के पास छोड़ दोस्त की शादी में मस्ती कर रही है आलिया भट्ट, गर्ल गैंग के साथ ऐसे कर रही है एन्जॉय

Alia Bhatt attend Friend Wedding: काम के चक्कर में आलिया कभी अपने दोस्तों को नहीं भूलती है, हाल ही में आलिया ने अपनी खास दोस्त तान्या शाह गुप्ता की शादी के फंक्शन अटेंड किए। सोशल मीडिया पर सामने आए शादी के प्रोग्राम की वीडियो जमकर वायरल हो रही है ।

Image

Alia Bhatt attend Friend Wedding

Alia Bhatt attend Friend Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ( Alia Bhatt)ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल( Cannes Film Festival 2025) में डेब्यू किया है। अभिनेत्री ने अपने तीनों दिन के लुक से फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस कान्स अटेंड करते ही सीधा अपनी दोस्त की शादी के लिए स्पेन चली गई। अपनी प्यारी सखी की शादी में मस्ती करने के लिए आलिया फ़्रांस से सीधा स्पेन के लिए निकल पड़ी। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की शादी अटेंड करते हुए तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं आलिया कैसा मस्ती कर रही है।

आलिया भट्ट( Alia Bhatt) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को पुरी तरह से एन्जॉय करती है। काम के चक्कर में आलिया कभी अपने दोस्तों को नहीं भूलती है, हाल ही में आलिया ने अपनी खास दोस्त तान्या शाह गुप्ता की शादी के फंक्शन अटेंड किए। शादी के इवेंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आई हैं जिसमें आलिया भट्ट मल्टीकलर लहंगा पहनकर सिर पर बंड़ाना बांधकर मस्ती कर रही है। आलिया के साथ उनकी गर्ल गैंग का ग्रुप है। आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर भी उनके साथ नजर आ रही है।

लोगों ने पूछे ये सवाल

आलिया भट्ट के साथ मस्ती करते हुए उनके फैंस ने पूछा कि आप राहा को साथ क्यों नहीं लेकर आते। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि राहा को रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और दादी नीतू कपूर( Neetu Kapoor ) के साथ छोड़कर आलिया अकेले ही मस्ती कर रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article