Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Will Shifted in New Home: आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल कहे जाते हैं। इनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाइफ की बातें छिपाकर रखना ही पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया के साथ अभी लेटेस्ट खबर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। यह शुभ काम दिवाली के शुभ मौके पर किया जाएगा। आलिया और रणबीर पिछले कई महीनों से अपने नए घर में जाने का इंतजार कर रहे थे। जो आखिरकार अब खत्म हो गया है। आलिया और रणबीर यह दिवाली अपने नए घर में मनाएंगे।
नए घर में प्रवेश करने से पहले आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir kapoor ) ने मीडिया को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा था ," दिवाली का त्योहार नई शुरुआत के लिए बहुत शुभ होता है, इसी शुभ अवसर पर हम अपने नए घर में जा रहे हैं, आप सभी के साथ और विश्वास के साथ हम नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि पहले की ही तरह आप अभी भी हमारी प्राइवेसी को बनाए रखे, हमारे साथ-साथ हमारे पड़ोसियों की निजता का भी ध्यान रखें। आखिर में आलिया-रणबीर टीम ने सभी को दिवाली की बधाई दी।" आलिया भट्ट और रणबीर कपूर चाहते हैं कि उनके घर की कोई भी तस्वीर या वीडियो न ली जाए, सोसाइटी के रूल्स का ध्यान रखें।
बताते चले कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये घर मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल्स में है। जिसे एक्टर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर के घर की जगह बनाया गया है। इस घर की कीमत 250 करोड़ बताई जा रही है। यह फिल्म इंडस्ट्री का सबसे महंगा घर माना जा रहा है। इस घर में रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) , आलिया भट्ट( Alia Bhatt) , राहा कपूर( Raha Kapoor) , नीतू कपूर( Neetu Kapoor) समेत अन्य लोग शिफ्ट होने जा रहे हैं।
