बॉलीवुड

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: परेश रावल संग छिड़ी जंग पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'कोर्ट में जवाब दूंगा...'

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: अभिनेता परेश रावल ने कुछ दिनों पहले फिल्म हेरा फेरी 3 को अचानक छोड़कर लोगों को हैरत में डाल दिया था। परेश के इस कदम पर अक्षय कुमार काफी नाराज हैं और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्की ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो कोर्ट में जवाब देंगे।

Image

Akshay Kumar on Hera Pheri 3

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार ने कुछ महीनों पहले फिल्म हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था, जिसके बाद फैंस उत्साहित हो गए थे। हेरा फेरी 3 काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है, जिसे अक्की ने फ्लोर पर लाने में काफी मेहनत की है। अक्की की ये मेहनत रंग लाती हुई भी दिख रही थी लेकिन तभी परेश रावल ने इससे अपने हाथ पीछे खींचकर सबको चौंका दिया। परेश रावल ने अचानक से हेरा फेरी 3 छोड़कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है और सभी जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हो गया कि परेश रावल ने ये कदम उठाया है? परेश रावल के इस कदम से नाराज अक्षय कुमार ने कानूनी रास्ता अपनाया है और हेरा फेरी 3 विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है।

अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हेरा फेरी 3 विवाद पर बात की है। अक्षय कुमार ने कहा है, 'मैं परेश रावल के साथ पिछले 30 सालों से काम कर रहा हूं। हम दोनों काफी अच्छा दोस्त हैं और वो कमाल के एक्टर हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जो कुछ भी हो रहा है, मैं उसका जवाब कोर्ट में दूंगा। मुझे नहीं लगता है कि ये सही जगह है कि हम इस मसले पर बात करें। ये बड़ा मामला है, जो अब कोर्ट में है। मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में सही फैसला लेगा।'

बताते चलें कि फिल्म हेरा फेरी 3 बंद होने से अक्की को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की उम्मीद है। एक्टर अक्षय कुमार ने इसी कारण कानूनी रास्ता अपनाया है ताकि इस मामले में सही फैसलो हो पाए। वो परेश रावल के काफी अच्छे दोस्त हैं और छोटी-मोटी बातों पर इस रिश्ते को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article