बॉलीवुड

Akshay Kumar अपनी फिल्मों के जरिए कर रहे हैं BJP का प्रमोशन, आरोप लगने पर एक्टर ने दिया करारा जवाब

Akshay Kumar Break Silence On Accusation Of Promoting BJP: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय कुमार पर अक्सर यह आरोप लगता रहता है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए भाजपा का प्रमोशन कर रहे हैं।

Image

भाजपा के प्रमोशन पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Akshay Kumar Break Silence On Accusation Of Promoting BJP: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह अक्सर राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते नजर आते हैं। हालांकि इन मूवीज को लेकर अक्षय कुमार पर कई बार आरोप भी लगा है कि वह राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का प्रमोशन करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर अब खुद अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान इन आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "कई बार लोगों ने कहा है कि उन्होंने 'स्वच्छ भारत मिशन' प्रमोट किया और मैंने फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बनाई। उन्होंने मार्स मिशन बनाया और मैंने मूवी बनाई 'मिशन मंगल।' ऐसा नहीं है, मैंने एयरलिफ्ट भी बनाई थी और उस वक्त कांग्रेस का राज था। कोई भी उस बारे में बात नहीं करता। यहां तक कि मिशन रानीगंज भी कांग्रेस के वक्त की घटना है। यह मूवी केवल अच्छाई पर आधारित है और इसमें बताया गया है कि उस दौरान क्या हुआ था। ये मायने नहीं रखता कि सत्ता में कौन है। जो चीज मायने रखती है, वो यह कि देश के लिए क्या अच्छा हुआ है।"

भारत-कनाडा के मुद्दे पर भी बोले अक्षय कुमार

बता दें कि इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भारत और कनाडा के बीच मची परेशानियों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "मैं दुआ करता हूं कि चीजें बिल्कुल पहले जैसी हो जाएं और दोनों देशों के बीच शांति बनी रहे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article