बॉलीवुड

अक्षय-ट्विंकल ने बेच डाला अपना आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपये में डील हुई फाइनल

Akshay-Twinkle Sell Their Worli Apartment: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने आपसी सहमति से मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित 360 वेस्ट टॉवर में मौजूद लक्जरी अपार्टमेंट को बेच दिया है। कपल ने इस डील को बहुत मोटी रकम में फाइनल किया है।

Image

Akshay Kumar and Twinkle Khanna

Akshay-Twinkle Sell Their Worli Apartment: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में एक है। अब इस जोड़ी एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित 360 वेस्ट टॉवर में मौजूद लक्जरी अपार्टमेंट को बेच दिया है। कहा जा रहा है कि यह डील लगभग 80 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में फाइनल हुई है। इस प्रोपर्ट के रजिस्ट्रेशन रिकार्ड्स के अनुसार यह सौदा 31 जनवरी के हुआ है।

इतने करोड़ में अक्षय-ट्विंकल ने बेच दिया अपना लक्जरी अपार्टमेंट

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने जो अपार्टमेंट बेचा है वो लगभग 6,830 स्क्वॉयर मीटर एरिया में फैला हुआ है। इस प्रोपर्ट को 1,17,130 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट बेचा गया है। टावर बी की 39वीं मंजिल पर स्थित 6,830 वर्ग फुट का अपार्टमेंट को पल्लवी जैन और बाकियों ने खरीदा था। इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए 4.8 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी देनी पड़ी है। 80 करोड़ रुपये में बेचे गए इस अपार्टमेंट से अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया है। इससे पहले भी कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट के अपने एक और अपार्टमेंट को लगभग 4.25 करोड़ रुपये में बेचा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' में देखा गया है। अक्षय कुमार की इस मूवी से वीर पहाड़िया ने भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article