लाइफस्टाइल

Homemade Biryani Recipe: इस आसान रेसिपी से घर में बनाएं परफेक्ट बिरयानी, स्वाद होगा कमाल

Homemade Biryani Recipe: अगर आप घर पर ऐसी बिरयानी बनाना चाहते हैं जिसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा हो, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है।

Image

घर में बनाएं परफेक्ट बिरयानी (फोटो: AI)

Homemade Biryani Recipe: बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप ये सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसी बिरयानी घर पर बनाना संभव नहीं है तो इस आर्टिकल के माध्यम से अब आपकी ये गलतफहमी दूर होने वाली है। घर पर भी सही चावल, सही मसाले और थोड़ी-सी दम देने की तकनीक का इस्तेमाल करके लाजवाब रेस्टोरेंट स्टाइल बिरयानी बनाई जा सकती है। आज हम आपको जिस रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और स्वाद भी लाजवाब होता है। आइए जानते हैं लाजवाब रेस्टोरेंट स्टाइल बिरयानी बनाने की रेसिपी-

जरूरी सामग्री

बासमती चावल, चिकन या अपनी पसंद की सब्जियां, दही, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, टमाटर, बिरयानी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, केसर वाला दूध, घी, तेल और हरा धनिया-पुदीना रखें। गोल्डन बासमती चावल। अगर आप चिकन बिरयानी बना रहे हैं तो चिकन को दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला और थोड़ा नमक डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए मेरिनेट करना बेहद जरूरी है। इससे मसाले अच्छी तरह चिकन में समा जाते हैं और पकने के बाद हर बाइट स्वाद से भर जाती है। अगर वेज बिरयानी बना रहे हैं तो सब्जियों को भी कुछ देर मैरिनेट कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

बिरयानी का सबसे जरूरी हिस्सा चावल उबालना होता है। चावल को पहले 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी में तेजपत्ता, बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी, नमक और थोड़ा तेल डालकर लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक ही पकाएं। पूरी तरह पके हुए चावल बिरयानी को चिपचिपा बना सकते हैं।

दम देने से आता है रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

एक भारी तले वाले बर्तन में पहले मसालेदार चिकन या सब्जियों की परत लगाएं। उसके ऊपर आधे उबले चावल डालें। फिर तली हुई प्याज, पुदीना, हरा धनिया, केसर वाला दूध और थोड़ा घी डालें। इसी तरह दूसरी परत भी तैयार करें। अब बर्तन को अच्छी तरह ढककर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक दम दें। यही स्टेप बिरयानी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और खुशबू देता है। ध्यान रहे कि बिरयानी में हमेशा फ्राइड अनियन यानी सुनहरे तले प्याज का इस्तेमाल ही करें। घी की थोड़ी मात्रा स्वाद को और बेहतर बना सकती है।

किसके साथ परोसें

बूंदी रायता, पुदीने की चटनी, सलाद या लहसुन-मिर्च की चटनी के साथ इसे परोसें। इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप कुछ ठंडा पीना चाहते हैं और सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो डाइट कोल्ड ड्रिंक के साथ भी इसे परोस सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article