Andhra Pradesh NEET UG Rank List 2026 Released: आंध्र प्रदेश की डॉ एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (NTRUHS) ने राज्य में अंडरग्रेजुएट मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी 2026 ऑल इंडिया रैंक वाइज लिस्ट जारी कर (Andhra Pradesh NEET UG Rank List 2026) दी है। यहां एडमिशन प्रक्रिया के लिए कुल 33,220 उम्मीदवार (Andhra Pradesh NEET UG Rank List) क्वालिफाई हैं। साथ ही रैंक लिस्ट जारी होने के बाद आंध्र प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है। अभ्यर्थी अब यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल drntr.uhsap.in पर जाकर रैंक वाइज लिस्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने यह साफ कर दिया है कि यह राज्य की फाइनल मेरिट लिस्ट नहीं है।
उम्मीदवार आंध्र प्रदेश NEET UG 2026 रैंक लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें। अभ्यर्थी यहां रैंक वाइज लिस्ट चे कर सकते हैं।
Andhra Pradesh NEET UG Rank List 2026: ऐसे चेक करें आंध्र प्रदेश नीट यूजी रैंक लिस्ट
- सबसे पहले NTRUHS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर जाकर Admission Section पर क्लिक करें।
- यहां NEET UG – 2026 All India Rank-wise Qualified List लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फॉर्मेट में यह आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Andhra Pradesh NEET UG Rank List: स्टेट रैंक लिस्ट में पहले नंबर पर
बता दें यहां जिन उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक 36 मिली है, वह स्टेट रैंक लिस्ट में पहले नंबर पर है। आंध्र प्रदेश की छात्रा नमला को ऑल इंडिया रैंक 36 मिली है। वह स्टेट रैंक में पहले नंबर पर हैं। अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों की लिस्ट में उनके 99.9978999 पर्सेंटाइल रहे हैं।
AP NEET UG Rank List: आंध्र प्रदेश में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं
आंध्र प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 7,465 सीटें हैं। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेज शामिल हैं। आंध्र प्रदेश की डॉ एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर देगा। ऐसे में आवेदकों को यह कंफर्म कर लेना चाहिए कि उनकी जानकारी सही है और काउंसलिंग प्रोसेस के लिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स उनके पास मौजूद हैं।
