बॉलीवुड

Exclusive: 'वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो...' Salman Khan संग फिल्म के सेट पर हुई लड़ाई पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2026, 08:03 AM IST

Anees Bazmee on Fight With Salman Khan: सलमान खान और अनीस बज्मी के बीच फिल्म रेडी (Ready) की शूटिंग के दौरान लड़ाई की खबरें सालों तक चर्चा में रहीं। अब निर्देशक ने Zoom को सच बताया।

Image

अनीस बज्मी ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

Anees Bazmee on Fight With Salman Khan: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने साथ मिलकर कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन साल 2011 में रिलीज हुई रेडी (Ready) की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। कहा गया था कि सेट पर दोनों के बीच इतनी बहस हुई कि अनीस बज्मी शूटिंग छोड़कर लौट आए थे। ये मामला लंबे समय तक बॉलीवुड गलियारों में चर्चा में बना रहा। अब कई साल बाद अनीस बज्मी ने पहली बार इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं Zoom को दिए इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने क्या कहा है।

अनीस बज्मी ने दिया ये रिएक्शन

सलमान खान और अनीस बज्मी के बीच का विवाद एक बार फिर से खबरों हैं। इसकी वजह Zoom के इंटरव्यू में अनीस बज्मी इस विवाद पर दिया रिएक्शन है। अनीस बज्मी ने कहा कि 'उस समय जब भी हम मिलते थे, इस पर हंसते थे। वो मुझसे पूछते, ‘अनीस भाई, एक बात बताओ। हमारी लड़ाई कब हुई थी?’ वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो ज्यादा सफाई देते फिरें और मैं भी नहीं। मैंने कभी अपनी बातें जस्टिफाई या क्लैरिफाई करने की कोशिश नहीं की। मुझे जरूरत ही नहीं लगी।' फिल्ममेकर ने Zoom को आगे बताया कि हमारे बीच कभी कोई मतभेद नहीं रहा क्योंकि वो बहुत अच्छे इंसान हैं। अगर मुझे उन्हें कोई नाम देना हो तो मैं कहूंगा दिल खान। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। उनके साथ बिताया हर पल खास होता है। ये सिर्फ अफवाह थी। लोग चाहते थे कि कुछ ऐसा हो, लेकिन हुआ कभी नहीं।'

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Kiara Advani के बर्थडे को Kareena Kapoor Khan ने बनाया खास

नो एंट्री के दिनों को किया याद

अनीस बज्मी ने ये भी बताया कि उनके और सलमान के बीच काफी प्यार है। उनके मुताबिक एक्टर रेडी में सुपर थे। उसी बातचीत में डायरेक्टर ने नो एंट्री पर उनके साथ काम करने की यादें भी ताजा कीं। अनीस ने माना कि जब प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने उन्हें बताया कि सुपरस्टार इस प्रोजेक्ट के लिए राजी हो गए हैं, तो वो बहुत खुश हुए। आगे क्या हुआ? उनके सीन लिखे गए और उन्होंने जिस तरह काम किया, मुझे लगता है प्रेम का किरदार उनके अलावा और कौन निभा सकता था? वो बहुत अच्छे लग रहे थे और उन्होंने शानदार काम किया। वो इनोसेंट नहीं बल्कि नखरे वाले प्रेम थे।'

अक्षय कुमार के बिना 'भूल भुलैया 2' बनाने पर रिएक्शन

अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए अनीस बज्मी ने कहा कि सुपरस्टार अपने करियर में उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां एक फिल्म से उनका कुछ बनता-बिगड़ता नहीं। उन्होंने समझाया कि अक्षय की हैसियत ऐसी है कि कोई प्रोजेक्ट करें या न करें, उससे इंडस्ट्री में उनकी पोजीशन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। अक्षय कुमार के न होने को लेकर अनीस बज्मी ने किसी भी अटकल को खारिज कर दिया कि इससे उनके निजी रिश्ते पर असर पड़ा। उन्होंने साफ किया कि ये फैसला सिर्फ उनका अकेला नहीं था और उस वक्त की परिस्थितियों के हिसाब से लिया गया था। डायरेक्टर ने बताया, 'अक्षय जी ने पिक्चर की या नहीं की, अब किसी न किसी के साथ मुझे काम करना था। इसके बावजूद मेरे और उनके ताल्लुकात हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं।' डायरेक्टर ने कार्तिक के काम की तारीफ करते हुए कहा, 'कार्तिक आर्यन ने बहुत बेहतरीन काम किया। बहुत अच्छा काम किया और एक अच्छी, खूबसूरत पिक्चर बनी। मेरे लिए किसी के साथ काम करना या न करना कभी रिश्तों को प्रभावित नहीं करता।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article