Salman Khan Share New Photos: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी सलमान खान का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी अपनी किसी पोस्ट की वजह से खबरों में आ जाते हैं। इन सब के बीच अब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान खान और संजय दत्त की इस तस्वीर में क्या खास है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम
सलमान ने संजय दत्त को लगाया लगे
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह सलमान खान की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, इन तस्वीरों में भाईजान एक्टर संजय दत्त को गले लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती इन तस्वीरों में साफ देखने को मिल रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में सलमान खान ने कैप, टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई है, वहीं संजय दत्त शर्ट-जीन्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Exclusive: 'वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो...' Salman Khan संग फिल्म के सेट पर हुई लड़ाई पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी
कैप्शन ने खींचा ध्यान
सलमान खान ने इन तस्वीरों को एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सलमान खान ने लिखा कि 'बाबा फॉरएवर बाबा, बाबा तो आखिर बाबा होता है. संजू बाबा हम सबका बाबा है और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा है, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त. अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।' सलमान खान और संजय दत्त काी इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
