Ajay Devgan in Singham Again: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही सिंघम अगेन (Singham Again) में भारी भरकम स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म से अब अजय देवगन (Ajay Devgn) का धांसू लुक रिलीज कर दिया गया है। उनका पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को अजय देवगन के साथ ही रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दिया है। फिल्म सिंघम अगेन अगले साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होनी है, इससे पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप बनी हुई है। बीते काफी समय से लगातार मूवी के सभी स्टारकास्ट के लुक सामने आ गए हैं।
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार के लुक फिल्म से सामने आ चुके हैं। मूवी में अर्जुन कपूर भी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है।
रिलीज हुआ अजय देवगन का दमदार लुक
सिंघम अगेन से अपने नए पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह खतरा है, वह ताकत है, फिर दहाड़ेगा सिंघम!' सोल मीडिया पर फैंस अजय देवगन के इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस पोस्ट में बाजीराव सिंघम के अवतार में अजय देवगन और भी लाजवाब लग रहे हैं।
