वायरल 'जापानी हील रेजेज' एक्सरसाइज क्या है और इसके क्या फायदे हैं? जानिए करने का सही तरीका

Japanese Heel Raises: आजकल इंटरनेट पर जापान से जुड़ी फिटनेस और वर्कआउट तकनीकें काफी पसंद की जा रही हैं। इसी कड़ी में 'जापानी हील रेजेज' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस आसान एक्सरसाइज को आप घर पर बैठे या ऑफिस में काम के दौरान आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के जिम उपकरण की जरूरत नहीं होती है।

Authored by: Suneet SinghUpdated Oct 20 2026, 08:50 IST
​क्या है जापानी हील रेजेज​Image Credit : IStock01 / 07

​क्या है जापानी हील रेजेज​

यह देखने में सामान्य काफ रेजेज जैसी ही लगती है, लेकिन इसे करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। इसमें आपको अपने पैरों की एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाना होता है और पंजों के बल खड़े होना होता है। ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह छोटी सी कसरत पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

​पैरों और एड़ियों को मिलती है मजबूती​Image Credit : IStock02 / 07

​पैरों और एड़ियों को मिलती है मजबूती​

इस एक्सरसाइज का मुख्य फायदा पैरों की पिंडलियों की मांसपेशियों को मजबूत करना है। डॉक्टर अपूर्व दुआ के अनुसार, यह नियंत्रित तरीके से की जाने वाली एक्सरसाइज है जो पोस्चर और संतुलन सुधारती है। नियमित अभ्यास से पैरों की सहनशक्ति बढ़ती है और चलने-फिरने में आसानी होती है।

​बुजुर्गों के लिए भी है बेहद फायदेमंद​Image Credit : IStock03 / 07

​बुजुर्गों के लिए भी है बेहद फायदेमंद​

बढ़ती उम्र के लोगों के लिए यह कसरत बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इससे एड़ियों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे संतुलन बेहतर रहता है और गिरने का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करती है।

​एक्सरसाइज शुरू करने का सही तरीका​Image Credit : IStock04 / 07

​एक्सरसाइज शुरू करने का सही तरीका​

इसे करने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और संतुलन के लिए किसी कुर्सी या दीवार का सहारा ले सकते हैं। अब धीरे-धीरे अपनी दोनों एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाएं और पंजों पर आ जाएं। इस स्थिति में कुछ सेकंड के लिए रुकें।

​सही कंट्रोल और सही संख्या​Image Credit : IStock05 / 07

​सही कंट्रोल और सही संख्या​

इसके बाद एड़ियों को बहुत धीरे-धीरे वापस जमीन पर नीचे लाएं। जल्दबाजी करने से बचें और मूवमेंट को पूरी तरह कंट्रोल में रखें। शुरुआत में आप इसे 10 से 15 बार दोहरा सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार इसकी संख्या बढ़ा सकते हैं।

​इन आम गलतियों से जरूर बचें​Image Credit : IStock06 / 07

​इन आम गलतियों से जरूर बचें​

इस कसरत को करते समय कुछ आम गलतियों से बचना चाहिए। जैसे कि बहुत तेजी से ऊपर-नीचे होना, एड़ियों को अचानक पटकना या पैरों के तलवों पर असमान वजन डालना। शुरुआत में सही पोस्चर और संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी होता है, इसलिए शुरुआत में सहारे का उपयोग करना सही रहता है।

​किन्हें रखनी चाहिए खास सावधानी?​Image Credit : IStock07 / 07

​किन्हें रखनी चाहिए खास सावधानी?​

जिन लोगों को टखने, पैर या मांसपेशियों में हाल ही में कोई गंभीर चोट लगी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं करना चाहिए। जोड़ों में तेज दर्द या सर्जरी से जुड़े मामलों में भी पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करना चाहिए। यदि इसे करते समय तेज दर्द महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!